फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Young man alleges being beaten with a belt at the SDM court

Meerut News: युवक ने एसडीएम कोर्ट में बेल्ट से पीटने का लगाया आरोप

Fri, 23 Oct 2026 12:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Young man alleges being beaten with a belt at the SDM court
- बाहर निकलने पर राइफल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित एसडीएम कोर्ट के अंदर हापुड़ निवासी हसीन तोमर ने दो आरोपियों पर बेल्ट से मारपीट करने और बाहर निकलने पर लाइसेंसी राइफल दिखाकर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार मारपीट का वीडियो न्यायालय में मौजूद एक युवक ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया था। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
हापुड़ जिले के सिंभावली थाना क्षेत्र के ग्राम हिम्मतपुर निवासी हसीन तोमर ने बुधवार को सिविल लाइन थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराई। बताया कि राजस्व अभिलेखों में इंद्राज कराने के संबंध में उन्होंने प्रार्थना पत्र दिया था। इस मामले में निर्णय 10 अगस्त 2026 को हुआ था। आरोप है कि 15 अक्तूबर को दोपहर करीब 12 बजे वह एसडीएम न्यायालय के अंदर मौजूद थे। तभी सिंभावली गांव निवासी नफीस और जियाउल हक वहां पहुंचे और उनके साथ गाली-गलौज करने लगे।
विज्ञापन

आरोप है कि इसी दौरान जियाउल हक ने अपनी पैंट से बेल्ट निकालकर उन्हें पीटना शुरू कर दिया। घटना की वीडियो न्यायालय के पेशकार ने बनाई। पीड़ित ने मामले की जानकारी डायल- 112 को दी थी। लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही दोनों आरोपी वहां से चले गए। आरोपियों पर न्यायालय के गेट पर राइफल दिखाकर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है सीसीटीवी फुटेज व वीडियो के आधार पर मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed