योगी मंत्रिमंडल विस्तार: वेस्ट UP से मंत्री पद की दौड़ में RLD के दो नाम सबसे आगे, औपचारिक घोषणा का इंतजार
यूपी में आज मंत्रिमंडल का विस्तार किया जा रहा है। चर्चा है कि मंत्रिमंडल विस्तार में रालोद नेता प्रदीप गुड्डू को राज्यमंत्री बनाने की तैयारी है। वहीं मुजफ्फरनगर के पुरकाजी से विधायक अनिल कुमार को भी सीएम कार्यालय बुलाया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश के मंत्रिमंडल विस्तार में रालोद कोटे से पुरकाजी विधायक अनिल कुमार को मंत्री बनाए जाने की संभावना है। देर रात तक हालांकि आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। इससे पहले रालोद विधानमंडल दल के नेता राजपाल बालियान का नाम मंत्रालय की सूची में सबसे ऊपर माना जा रहा था। वहीं मंगलवार को जयंत चौधरी के एक कॉल पर विधायक अनिल कुमार को लखनऊ बुला लिया गया। कहा गया कि लखनऊ पहुंचिए जिम्मेदारी मिलेगी। वहीं इस खबर के बाद विधायक के आवास पर नेताओं को जमावड़ा लगा हुआ है। अनिल कुमार सीएम कार्यालय पहुंच चुके हैं।
रालोद से जहां प्रदीप गुड्डू को भी राज्यमंत्री बनाने की तैयारी है। सियासी गलियारों में चर्चा है कि प्रदीप गुड्डू के सहारे कई मंडल साधने की कोशिश की जाएगी।
यह भी पढ़ें: परिवार दरकिनार: सियासी फकीर को टिकट देकर जयंत ने खींची बड़ी लकीर, समर्थक बोले-दिल जीत लिया
वहीं, सियासी गलियारों में शामली के थानाभवन से विधायक अशरफ अली के नाम की भी खूब चर्चा है। कुछ लोगों का कहना है कि उनको भी यूपी मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है।
ये हैं रालोद के विधायक
बुढ़ाना से राजपाल बालियान, पुरकाजी सुरक्षित सीट से अनिल कुमार, खतौली से मदन भैया, मीरापुर से चंदन चौहान, छपरौली से अजय कुमार, सिवालखास से गुलाम मोहम्मद, शामली से प्रसन्न चौधरी, थानाभवन से अशरफ अली, शादाबाद से गुड्डू चौधरी विधायक हैं। इनमें राजपाल बालियान विधानमंडल दल के नेता है।
यह भी पढ़ें: UP: RLD के लिए छोड़ा घर-दर, नहीं की शादी, समर्थक बोले सांगवान को मिला 44 वर्ष की तपस्या का फल
भाजपा के प्रत्याशी को हराकर विधायक बने थे अनिल कुमार
पुरकाजी सुरक्षित सीट से रालोद के सिंबल पर अनिल कुमार ने भाजपा के प्रत्याशी पूर्व विधायक प्रमोद उटवाल को हराया था। चुनाव से पहले अनिल कुमार सपा में सक्रिय थे, लेकिन रालोद के सिंबल पर चुनाव लड़कर वह तीसरी बार विधायक चुने गए थे।
इससे पहले चरथावल सुरक्षित सीट से बसपा के टिकट पर वह पहली बार 35417 वोट पाकर विधायक बने थे। साल 2012 में परिसीमन के बाद सुरक्षित सीट पुरकाजी बनीं। अनिल कुमार दूसरी बार पुरकाजी से विधायक चुने गए थे। साल 2017 के चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। वर्ष 2022 में वह रालोद के सिंबल पर जीतकर विधानसभा पहुंचे थे।
यह भी पढ़ें: RLD Candidate List: जयंत ने खेला बड़ा दांव, बागपत से राजकुमार सांगवान, बिजनौर से चंदन चौहान को बनाया प्रत्याशी
दलितों को साधने के लिए चला दांव
रालोद ने अनुसूचित जाति के मतदाताओं को साधने के लिए सुरक्षित सीट से विधायक अनिल कुमार का नाम मंत्रालय के लिए आगे किया है। इससे पहले बुढ़ाना विधायक रालोद विधानमंडल दल के नेता राजपाल बालियान और थानाभवन सीट से विधायक अशरफ अली का नाम सबसे आगे चल रहा था।
सहारनपुर के रहने वाले हैं अनिल
पुरकाजी सुरक्षित सीट से विधायक अनिल कुमार मूल रूप से सहारनपुर के गांव तहारपुर के रहने वाले हैं। वर्तमान में वह शहर के अंकित विहार में रह रहे हैं।