{"_id":"6a2018beaed3dff4dd00fa86","slug":"yashvardhan-won-the-gold-medal-in-arm-wrestling-meerut-news-c-72-1-mct1009-154200-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: यशवर्धन ने आर्म रेसलिंग में जीता स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: यशवर्धन ने आर्म रेसलिंग में जीता स्वर्ण पदक
Wed, 03 Jun 2026 05:36 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Wed, 03 Jun 2026 05:36 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। शास्त्रीनगर निवासी यशवर्धन त्यागी ने गुजरात में आयोजित नेशनल गेम्स में आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर एशियन गेम्स के लिए क्वालिफाई किया है। इससे पहले यशवर्धन त्यागी ने दिल्ली प्रदेश की ओर से खेलते हुए स्टेट लेवल पर स्वर्ण पदक जीतकर नेशनल के लिए क्वालिफाई किया था। यशवर्धन की सफलता रातों-रात की कहानी नहीं है। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने वर्षों तक कठिन प्रशिक्षण, संतुलित आहार और मानसिक दृढ़ता पर काम किया। वह प्रतिदिन 5-6 घंटे का नियमित अभ्यास करते हैं। उन्होंने साबित किया है कि सफलता किसी विशेष पृष्ठभूमि या महंगी सुविधाओं की मोहताज नहीं होती। यह केवल दृढ़ निश्चय और निरंतर परिश्रम का परिणाम है।