फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Yakub Qureshi case: brought vehicles and other goods to the relatives, police will attach the property

याकूब कुरैशी की बड़ी चाल: घेराबंदी की भनक लगते ही रिश्तेदारों के यहां पहुंचाईं गाड़िया और अन्य सामान, होनी है ये बड़ी कार्रवाई

Sun, 24 Apr 2022 02:11 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 24 Apr 2022 02:11 PM IST
सार

मेरठ में पूर्व मंत्री हाजी याकूब को हापुड़ रोड स्थित मीट फैक्टरी के ध्वस्तीकरण पर हाईकोर्ट से फौरी राहत मिल गई है। इस मामले में अब अगली सुनवाई 26 अप्रैल को होगी, तब तक ध्वस्तीकरण पर अंतरिम रोक रहेगी। हालंकि पुलिस ने कुर्की की पूरी तैयारी कर ली है लेकिन उससे पहले ही याकूब ने कीमती सामान और गाड़ियां रिश्तेदारों के यहां भिजवाना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
Yakub Qureshi case: brought vehicles and other goods to the relatives, police will attach the property
हाजी याकूब कुरैशी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

पुलिस पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी और उसके परिवार की घेराबंदी करने में लगी है। कोर्ट से अभी उनको कोई राहत नहीं मिली है। कुर्की वारंट की भी तलवार भी लटकी है। इसको देखते शनिवार को याकूब व उसके बेटों की लग्जरी गाड़ी मेरठ में ही एक रिश्तेदार के यहां पर खड़ी कर दी। घर का सामान भी रिश्तेदारों के यहां पहुंचाया जा रहा है।

विज्ञापन


हापुड़ रोड स्थित याकूब कुरैशी की फैक्टरी में अवैध तरीके से मीट की पैकिंग पकड़ी थी। पुलिस ने दस लोगों को मौके से गिरफ्तार किया था। याकूब, उनकी पत्नी संजीदा और दोनों बेटे इमरान, फिरोज भी मुकदमे में नामजद है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बड़ी कार्रवाई की तैयारी में पुलिस: अकबर बंजारा कैसे बना 300 करोड़ की संपति का मालिक, जल्द खुलेंगे बड़े राज, दूसरे देशों से भी जुड़ रहे तार
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरफ्तारी वारंट लेकर पुलिस उनकी तलाश में दबिश दे रही है। याकूब हाईकोर्ट में गए, लेकिन अभी वहां से कोई राहत नहीं मिली। एसपी देहात केशव कुमार ने बताया कि याकूब और उसके परिवार को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की चार टीम गठित की है। अब उनकी तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दी जाएगी।

एसएसपी प्रभाकर चौधरी का कहना है कि पुलिस की दबिश जारी है। याकूब और उसके परिवार को गिरफ्तार कर पुलिस कोर्ट में पेश करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed