फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Workers will become more empowered by improving labor laws: Bharala

श्रम कानूनों में सुधार से और सशक्त होंगे श्रमिक : भराला

Sun, 23 Nov 2025 03:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
Workers will become more empowered by improving labor laws: Bharala
मोदीपुरम। झुग्गी झोपड़ी जीवन उत्थान मिशन स्लम फाउंडेशन के संस्थापक व श्रम कल्याण परिषद के पूर्व अध्यक्ष पंडित सुनील भराला ने कहा कि केंद्र सरकार ने बरसों पुराने 29 श्रमिक संबंधी कानून समाप्त कर बड़ी राहत दी है। उन्होंने कहा कि श्रम कानूनों में सुधारों से श्रमिक और सशक्त होंगे। उन्हें उनके अधिकार मिल सकेंगे। इससे देश के करीब 40 करोड़ श्रमिकों की जिंदगी में सुखद बदलाव आएगा।
विज्ञापन

केंद्र सरकार के निर्णय को लेकर शनिवार को हुई बैठक में उन्होंने कहा कि असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को भी समान अधिकार मिलेंगे। इसके साथ ही महिलाओं को जीवन में सुधार और उन्नति लाने के लिए उन्हें पुरुषों के हर रूप से बराबर का अधिकार और मौका देने का प्रावधान किया गया है। पंडित सुनील भराला ने कहा कि अभी तक उद्योगों और कंपनियों की मनमानी के कारण कई अधिकार श्रमिकों को नहीं मिल पाते थे। श्रम कानूनों में बदलाव से अब उनके साथ ऐसा नहीं होगा। इस दौरान संस्था के राष्ट्रीय महामंत्री राजेश्वर डे, भाजपा के मंडल अध्यक्ष संजय गुप्ता, हरिओम जाटव सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed