रेलवे ट्रेक पर गिरने से मजदूर की मौत, परिजनों को रो रोकर बुरा हाल
रेलवे ट्रेक पर घूमने के लिए गए एक मजदूर की ट्रेक पर गिरने के बाद गंभीर चोट लगने की वजह से मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी कर शव को पीएम के लिए भेजने का प्रयास किया लेकिन परिजनों ने शव का पीएम कराने से इंकार दिया। जिसके बाद पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
बिजेन्द्र कुमार (55) पुत्र जय सिंह निवासी कृष्णा विहार पल्लवपुरम मजदूरी करता था। रोजाना की तरह रविवार तड़के रेलवे ट्रेक पर घूमने के लिए गया था कि इस बीच जिटौली रेलवे फाटक के पास ट्रेक पार करते हुए उसका पैर फिसल गया। पैर फिसलने से वह सीधे ट्रेक पर गिरा और उसका सिर रेल की पटरी में लगा।
इस दौरान सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर सब इंस्पेक्टर रावेन्द्र एहलावत मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। मजदूर की मौत का पता चलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। आनन-फानन में परिजन मौके पर पहुंचे। शव देखते ही परिजन बिलख पड़े।
पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजने का प्रयास किया लेकिन परिजनों ने शव का पीएम कराने से इंकार दिया। जिसके बाद पुलिस ने शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। सब इंस्पेक्टर रावेन्द्र एहलावत का कहना है कि ट्रेक पर पैर फिसलने के बाद सिर में गंभीर चोट लगने की वजह से मजदूर की मौत हुई है। परिजनों ने शव का पीएम कराने से इंकार दिया। जिसके बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
हादसे के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल
वहीं बिजेन्द्र के परिजनों ने बताया कि वह मजदूरी करता था। उसके पांच बच्चे हैं। जिनमें प्रियंका, रवि, सोनी, ज्योति व काजल हैं। जिनमें दो की शादी हो चुकी है और बाकी सब अभी कुवारे हैं। हादसे के बाद उसके बच्चों व पत्नी रकमवती का रो रोकर बुरा हाल है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/