फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   wood work factory me aag se laakho ka nuksaan

वुड क्राफ्ट फैक्ट्री में आग से लाखों का नुकसान

Thu, 22 Mar 2018 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 22 Mar 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
wood work factory me aag se laakho ka nuksaan
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
परतापुर स्टेट हाइवे स्थित वुड क्राफ्ट फैक्ट्री में बुधवार तड़के भीषण आग लग गई। दमकल की छह गाड़ियों ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू किया। दमकल टीम रात तक फैक्ट्री में राहत कार्यों में जुटी रही। आग से फैक्ट्री में लाखों के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।  
विज्ञापन

हाइवे पर भूड़बराल गांव से सटी नेचुरल वुड क्राफ्ट एक्सपोर्ट फैक्ट्री है। इसमें लकड़ी के सजावटी आइटम तैयार होते हैं। बुधवार तड़के करीब तीन बजे फैक्ट्री में आग लग गई। वहां मौजूद कर्मचारियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग बढ़ती चली गई। सुबह करीब साढे़ पांच बजे सूचना पर परतापुर फायर स्टेशन प्रभारी मुकेश कुमार के साथ घंटाघर और पुलिस लाइन फायर स्टेशनों से दमकल की छह गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। लेकिन तब तक आग गोदाम तक फैल गई। दमकल कर्मियों ने करीब 10 बजे आग पर काबू पा लिया, लेकिन मलबा देर रात तक सुलगता रहा। फैक्ट्री संचालक अमर माहेश्वरी ने बताया कि आग से करीब 30 से 40 लाख का नुकसान होने का अनुमान है। 
विज्ञापन


आबादी तक नहीं पहुंची चिंगारी
फैक्ट्री के पास ही एक जैन मंदिर है। 150 मीटर दूर भूडबराल गांव है। शुक्र रहा कि फैक्ट्री की आग गांव तक नहीं पहुंची। हालांकि बुधवार सुबह चल रही तेज हवाओं से चिंगारी आबादी तक पहुंच सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फैक्ट्री में पर्याप्त संसाधन
परतापुर फायर स्टेशन प्रभारी मुकेश कुमार के अनुसार फैक्ट्री में आग बुझाने के उपकरण तो थे, लेकिन हाइडेंट नहीं थे। जबकि इतनी बड़ी फैक्ट्री में ये सब होना चाहिए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed