{"_id":"5d53d5c58ebc3e6d046f8d33","slug":"women-police-station-line-hazir-by-ssp-muzaffarnagar-after-a-woman-inspector-ate-poison","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर: महिला दरोगा के जहर खाने के मामले में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, पूरा थाना लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर: महिला दरोगा के जहर खाने के मामले में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, पूरा थाना लाइन हाजिर
Wed, 14 Aug 2019 04:01 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 14 Aug 2019 04:01 PM IST
विज्ञापन
एसएसपी अभिषेक यादव
- फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर में दहेज उत्पीड़न के मामले में थाना प्रभारी पर लगे अवैध वसूली करने के आरोप की जांच में फंसी विवेचक महिला दरोगा सीमा यादव द्वारा जहर खाने के बाद गंभीर हालत में जिला अस्पताल से मेरठ रेफर किया गया है।
महिला दरोगा को मेरठ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं इस मामले में एसएसपी अभिषेक यादव ने बड़ी कार्रवाई करते हुए महिला स्टाफ समेत पूरे थाने को लाइन हाजिर कर दिया। इस संबंध में सीओ सिटी हरीश भदौरिया की जांच रिपोर्ट के बाद कप्तान ने कार्रवाई की है।
सूत्रों के अनुसार मेरठ मेडिकल कॉलेज में की गई जांच के दौरान महिला दरोगा द्वारा कॉकरोच मारने वाली दवा खाने की पुष्टि हुई है। जिला अस्पताल के ईएमओ बाबूराम ने भी सस्पेक्टिड प्वाइजन की पुष्टि की है।

यूपी: 15 अगस्त पर अलर्ट के बीच हैंडग्रेनेड व हथियार समेत युवक की तस्वीर वायरल, मचा हड़कंप
उधर, महिला दरोगा के भाई लोकेश निवासी गांव भराला, सेक्टर-40, नोएडा ने शाम को एसएसपी अभिषेक यादव को तहरीर देकर महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रीता रानी व एक अफसर पर बहन का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है।
लोकेश का कहना है कि महिला इंस्पेक्टर व अफसर द्वारा महिला दरोगा पर नियम विरुद्ध काम करने व विरोध करने पर झूठे आरोप में जेल भिजवाने की धमकियां दी जा रहीं थीं। इसके चलते सीमा यादव काफी परेशान थीं।
आरोप है कि मंगलवार को भी महिला इंस्पेक्टर व अफसर ने महिला दरोगा पर फर्जी आरोप लगाते हुए नियम विरुद्ध काम करने का दबाव बनाया गया, जिससे त्रस्त होकर महिला दरोगा ने जहर खा लिया। लोकेश ने महिला दरोगा व अफसर के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है।

सवा घंटे बाद महिला दरोगा की सुध लेने पहुंचीं महिला इंस्पेक्टर
महिला थाने में तैनात एसआई सीमा यादव की हालत मंगलवार शाम करीब चार बजे बिगड़ने के बावजूद महिला थाना प्रभारी प्रीता रानी का रवैया काफी लचर रहा। हालत गंभीर होने के बावजूद महिला इंस्पेक्टर उन्हें देखने शांतिमदन हॉस्पिटल नहीं पहुंचीं। वहीं, सीओ सिटी हरीश सिंह भदौरिया द्वारा फोन पर फटकार लगाए जाने के बाद घटना के करीब सवा घंटे बाद शाम 5.22 बजे वे महिला दरोगा की सुध लेने जिला अस्पताल पहुंचीं।
महिला थाने में तैनात दरोगा सीमा यादव की हालत बिगड़ने के मामले में खुद को चौतरफा घिरता देख मंगलवार शाम आला अफसरों की एक हाईलेवल गोपनीय मीटिंग हुई। इसमें महिला इंस्पेक्टर प्रीता रानी की कार्यप्रणाली के साथ ही महिला थाने में तैनात स्टाफ के संबंध में भी चर्चा की गई।
इसके बाद एसएसपी अभिषेक यादव ने बड़ी कार्रवाई करते हुए महिला स्टाफ सहित पूरा थाना लाइन हाजिर कर दिया। सूत्रों के अनुसार लाइन हाजिर होने वाले महिला थाने के पुलिसकर्मियों में एक इंस्पेक्टर समेत आठ सब इंस्पेक्टर व तीस से ज्यादा सिपाही शामिल हैं।
महिला थाने में तैनात एसआई सीमा यादव की हालत मंगलवार शाम करीब चार बजे बिगड़ने के बावजूद महिला थाना प्रभारी प्रीता रानी का रवैया काफी लचर रहा। हालत गंभीर होने के बावजूद महिला इंस्पेक्टर उन्हें देखने शांतिमदन हॉस्पिटल नहीं पहुंचीं। वहीं, सीओ सिटी हरीश सिंह भदौरिया द्वारा फोन पर फटकार लगाए जाने के बाद घटना के करीब सवा घंटे बाद शाम 5.22 बजे वे महिला दरोगा की सुध लेने जिला अस्पताल पहुंचीं।
एक्शन मूड में मेरठ पुलिस, 102 हिस्ट्रीशीटर रडार पर, इन क्षेत्रों में दी जा रही ताबड़तोड़ दबिश
प्रकरण में अफसरों की बड़ी कार्रवाईमहिला थाने में तैनात दरोगा सीमा यादव की हालत बिगड़ने के मामले में खुद को चौतरफा घिरता देख मंगलवार शाम आला अफसरों की एक हाईलेवल गोपनीय मीटिंग हुई। इसमें महिला इंस्पेक्टर प्रीता रानी की कार्यप्रणाली के साथ ही महिला थाने में तैनात स्टाफ के संबंध में भी चर्चा की गई।