फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Women became angels for the family surrounded by disaster

विपदा में घिरे परिवार के लिए देवदूत बनीं महिलाएं

Mon, 11 May 2020 10:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Women became angels for the family surrounded by disaster
विपदा में घिरे परिवार के लिए देवदूत बनीं महिलाएं
विज्ञापन

छपार (मुजफ्फरनगर)। लॉकडाउन के दौरान आर्थिक रूप से टूट चुके उत्तराखंड के परिवार के लिए महिलाएं देवदूत बनकर आगे आईं। परिवार के भूखे रहने की नौबत देख मकान मालिक ने किराया माफ कर दिया। रोजाना राशन एवं बीमार महिला की दवा भी उपलब्ध करा रही हैं।

गांव बरला में हाईवे पर स्थित एक मशहूर ढाबे पर उत्तराखंड के जनपद अल्मोड़ा के ग्राम चौसाला निवासी नवीन पांडे कारीगर है। वह अपनी पत्नी गीता व गंभीर बीमारी से पीड़ित अपनी मां मुन्नी देवी के साथ अमित त्यागी के मकान में किराये पर रहता है। लॉकडाउन के चलते ढाबा बंद है। कुछ दिन तो ढाबा मालिक ने खर्चा दिया, लेकिन फिर हाथ खड़े कर दिए। उसी मकान में उसका दूसरा साथी उत्तरकाशी के गांव फंडी निवासी राजू भी रहता है, उसका भी आर्थिक तंगी से बुरा हाल है। उनके पास खाने के लिए राशन व मां के इलाज के लिए पैसे नहीं बचे। तीन दिन भूखे रहने की स्थिति बन गई। मां बीमारी से कहराने लगी तो मकान मालिक अमित की पत्नी प्रियांशी सहयोग के लिए आगे आई। उनका मकान का किराया माफ कर दिया और खाने पीने का राशन भी दिया। पड़ोस की महिला मानशी त्यागी व इसरार की पत्नी शकीला भी उनकी मदद को पहुंच गईं। कारीगर की बीमार मां की दवा का खर्च भी तीनों महिलाएं वहन कर रही हैं। गांव के डाक्टर दिलशाद भी इस परिवार के सहयोग के लिए आगे आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed