फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Woman's health deteriorates at relative's house, dies at CHC

Meerut News: रिश्तेदार के घर महिला की तबीयत बिगड़ी, सीएचसी में मौत

Tue, 24 Feb 2026 10:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 10:38 PM IST
विज्ञापन
Woman's health deteriorates at relative's house, dies at CHC
संवाद समाचार एजेंसी
विज्ञापन


सरधना। थाना क्षेत्र के अलीपुर गांव में रिश्तेदार के घर आई पूजा की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। परिजन उसे उपचार के लिए सरधना सीएचसी लेकर पहुंचे थे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के पति ने पुलिस को किसी भी कानूनी कार्रवाई से इन्कार कर दिया। इसके बाद वह शव अपने साथ ले गया।
अलीपुर निवासी निरंजन गौतम पुत्र सुंदर गौतम ने बताया कि उनकी साली पूजा (26) पत्नी अमित निवासी गंगानगर सोमवार को उनके घर आई थीं। मंगलवार को अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। पहले गांव में ही एक चिकित्सक को दिखाया गया लेकिन हालत में सुधार न होने पर उन्हें सरधना सीएचसी ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतका के पति अमित ने बताया कि पूजा का पिछले करीब छह माह से रजपुरा ब्लॉक के सरकारी अस्पताल में टीबी का इलाज चल रहा था।
विज्ञापन

सोमवार को उन्हें किसी कार्यक्रम में किला परीक्षितगढ़ जाना था, इसलिए वह अपनी पत्नी को रिश्तेदार के घर छोड़कर गए थे। सीएचसी से सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचे। चिकित्सकों की सूचना पर पुलिस भी अस्पताल पहुंची लेकिन पति ने किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई से इन्कार कर दिया। अमित ने बताया कि उनकी शादी करीब ढाई वर्ष पहले हुई थी। करीब छह माह पूर्व पूजा ने बेटे को जन्म दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed