फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Woman sank in yamuna in Baghpat, NDRF found dead body in Haryana after two days

बागपत: यमुना में डूबी चारा लेकर लौट रही युवती, एनडीआरएफ को दो दिन बाद हरियाणा में मिला शव 

Tue, 24 Sep 2019 01:58 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 24 Sep 2019 01:58 PM IST
विज्ञापन
Woman sank in yamuna in Baghpat, NDRF found dead body in Haryana after two days
मौके पर जमा भीड़ - फोटो : अमर उजाला

यूपी के बागपत में तीन दिन पहले  यमुना नदी में डूबी युवती का शव मंगलवार को बरामद कर लिया गया। युवती गांव की ही दो किशोरियों के साथ रविवार को पशुओं का चारा लेकर लौट रही थी इसी दौरान वह यमुना में डूब गई थी। जबकि दोनों किशोरियों सुरक्षित निकल आईं थी। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: भूखंड-आवास आवंटन प्रक्रिया का विरोध, 10 मंजिला इमारत पर चढ़े किसान
विज्ञापन


गांव की युवती मोनिका (18) पुत्री रवींद्र कश्यप गांव की तीन अन्य युवतियों के साथ रोजना की तरह यमुना पार चारा लेने गई थी। जब वे चारा लेकर आ रही थीं तो यमुना नदी के किनारे एक शव का दाह संस्कार हो रहा था। उसे देख वह चारा रखकर यमुना में नहाने लगीं। गहरे गड्ढे होने के कारण मोनी डूब गई तो उसके साथ तीन युवतियों ने शोर मचा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

शोर मचाने पर गांव के कुछ लोग वहां पर पहुंचे और उसकी तलाश की। लेकिन काफी तलाश के बावजूद मोनी का पता नहीं लग पाया। देर शाम तक गांव के लोगों की भीड़ जमा रही। काफी तलाश के बाद भी युवती का सुराग नहीं लग सका। वहीं सोमवार को पूरा दिन गोताखोरों व एनडीआरएफ  ने युवती की तलाश की जिसके बाद मंगलवार को हरियाणा के बड़ौली में युवती का शव जाल में फंसा मिला।

यह भी पढ़ें: रात होते ही यहां घनघनाने लगती हैं जेसीबी, दौड़ते हैं डंफर दनादन, साठगांठ से हो रहा अवैध मिट्टी खनन

रेत खनन कर रहे हरियाणा के माफिया
रेत खनन के खुदाने के कारण यमुना में बने गहरे कुंड अब ग्रामीणों के लिए जान के दुश्मन बने हुए हैं। रविवार शाम भी चारा लेकर आई मोनी ऐसे ही कुंड में डूब गई। लेकिन प्रशासन ऐसे खनन माफिया पर शिकंजा नहीं कस पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed