फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Woman raped on the pretext of returning borrowed money, case filed, accused taken into custody

Meerut News: ने बुलाकर एक युवक ने महिला से बलात्कार किया

Wed, 11 Jan 2023 09:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jan 2023 09:00 AM IST
विज्ञापन
Woman raped on the pretext of returning borrowed money, case filed, accused taken into custody
उधार लिए रुपये लौटाने के बहाने महिला से दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज, आरोपी हिरासत में लिया
विज्ञापन

जानीखुर्द। मेरठ-बागपत बाईपास स्थित एक होटल में उधार लिए रुपये लौटने के बहाने एक युवक ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। घटना की रिपोर्ट पीड़ित महिला ने जानी थाने में दर्ज करवाई है। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है।

जानी थानाध्यक्ष राजेश कंबोज के अनुसार जानी क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक मेरठ में स्थित एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। युवक के साथ ही मेरठ के बाईपास स्थित एक गांव का युवक भी काम करता है। मेरठ निवासी युवक ने जानी क्षेत्र के युवक से कुछ दिन पूर्व कुछ रुपये उधार लिए थे। सोमवार को युवक ने रुपये वापस करने के लिए जानी क्षेत्र निवासी युवक को कॉल की। काम में व्यस्त होने के चलते युवक ने अपनी पत्नी को रुपये लेने भेज दिया। महिला बाईपास स्थित बताए गए स्थान पर पहुंची। जहां युवक उसे होटल के कमरे में ले गया। आरोप है कि युवक ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। महिला ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी दी। इसके बाद महिला पति के साथ जानी थाने पहुंची। पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस ने देर शाम आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया और जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed