फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Woman Murdered in Khunti Village, Muzaffarpur, Severed Fingers Found in Field, did love marriage two years ago

Meerut: मुज्जफरपुर खूंटी गांव में महिला की हत्या, खेत में मिलीं कटी अंगुली, दो साल पहले हुआ था प्रेम विवाह

Sat, 02 May 2026 10:17 PM IST
Pratyush Sharma न्यूज़ नेटवर्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज़ नेटवर्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Pratyush Sharma Updated Sat, 02 May 2026 10:17 PM IST
सार

परीक्षितगढ़ के गांव मुजफ्फरपुर खूंटी में शनिवार सुबह मनवीर उर्फ मोनू की चौथी पत्नी गुलफसा की धारदार हथियारों से प्रहार कर जंगल में हत्या कर दी गई। गुलफसा का शव घर से 500 मीटर दूर खेत में मिला। मृतका की मां ने दामाद मनवीर, उसके बहनोई व दो अन्य के खिलाफ हत्या की नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस जांच में सामने आ रहा है कि अवैध संबंधों के शक में वारदात को अंजाम दिया गया है।

विज्ञापन
Woman Murdered in Khunti Village, Muzaffarpur, Severed Fingers Found in Field, did love marriage two years ago
घटनाक्रम स्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शनिवार सुबह करीब पांच बजे खूंटी-जिठौला संपर्क मार्ग पर किसान के खाली पड़े खेत में ग्रामीणों ने एक महिला का शव पड़ा देखा। किसान रमेश के नलकूप के पास ही महिला के हाथ की अंगुली कटी हुई और खून भी पड़ा हुआ था। सिर और शरीर पर धारदार हथियारों के निशान भी थे। जो इस बात का संकेत है कि हत्या से पूर्व गुलफसा ने आरोपियों से कड़ा संघर्ष किया था। सूचना मिलते ही एसपी देहात अभिजीत सिंह, सीओ सदर देहात सुधीर, नायब तहसीलदार अंकित तोमर और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। मृतका की पहचान कंकरखेड़ा के लाला महमूदपुर (मोहल्ला बादीपुरा) निवासी कल्लू की पुत्री गुलफसा के रूप में हुई।

विज्ञापन

 

Woman Murdered in Khunti Village, Muzaffarpur, Severed Fingers Found in Field, did love marriage two years ago
परिजनों से बातचीत करते एसपी देहात - फोटो : अमर उजाला

मनवीर की चौथी पत्नी थी गुलफसा

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी मनवीर उर्फ मोनू ने गुलफसा से दो साल पहले प्रेम विवाह किया था और गुलफसा उसकी चौथी पत्नी थी। उसकी पहली तीन पत्नियों की मौत हो चुकी है। वहीं गुलफसा के पहले पति की मृत्यु बीमारी से हुई थी जिससे उसकी चार साल की एक बेटी है। वहीं मनवीर से उसका छह महीने का एक बेटा है। पुलिस अब इस बिंदु पर भी गंभीरता से जांच कर रही है कि मनवीर की पिछली तीन पत्नियों की मौत किन परिस्थितियों में हुई थी।


अवैध संबंधों के शक में वारदात की आशंका

पुलिस के अनुसार प्राथमिक जांच में हत्या का कारण अवैध संबंधों का शक प्रतीत हो रहा है। मृतका की मां नसीम ने पुलिस को दी तहरीर में पति मनवीर, बहनोई प्रवीण (निवासी ग्राम बहादरपुर, परतापुर) और चचेरे भाई सुमित सहित चार लोगों को नामजद किया है। पुलिस ने पति मनवीर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वारदात के बाद गांव में तनाव और सनसनी का माहौल है। जिस स्थान पर शव मिला वहां अक्सर गांव की महिलाएं शौचालय के लिए आती हैं। एसपी देहात अभिजीत सिंह ने बताया कि फॉरेंसिक साक्ष्यों और परिजनों की तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। जल्द ही फरार आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

परीक्षितगढ़ के गांव मुजफ्फरपुर खूंटी में शनिवार सुबह मनवीर उर्फ मोनू की चौथी पत्नी गुलफसा की धारदार हथियारों से प्रहार कर जंगल में हत्या कर दी गई। गुलफसा का शव घर से 500 मीटर दूर खेत में मिला। मृतका की मां ने दामाद मनवीर, उसके बहनोई व दो अन्य के खिलाफ हत्या की नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस जांच में सामने आ रहा है कि अवैध संबंधों के शक में वारदात को अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed