{"_id":"5ef658af8ebc3e42db6b056d","slug":"woman-murdered-for-dowry-sardana-news-mrt488366996","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज की मांग पूरी न होने पर महिला की जहरीला पदार्थ देकर हत्या, ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज की मांग पूरी न होने पर महिला की जहरीला पदार्थ देकर हत्या, ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Sat, 27 Jun 2020 11:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2020 11:46 AM IST
विज्ञापन
रीना का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ जनपद में रोहटा थाना क्षेत्र के गांव भदौड़ा में दहेज की मांग पूरी न होने पर महिला की जहरीला पदार्थ देकर हत्या कर दी गई। महिला के परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। परिजनों ने ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपियों के घर दबिश दी, लेकिन सभी फरार मिले।
विज्ञापन
माजरा रोड जिला शामली निवासी रीना (24 वर्ष) पुत्री जयप्रकाश की शादी ढाई साल पहले गांव भदौड़ा निवासी कशिश पुत्र उम्मेद पाल के साथ हुई थी। परिजनों का आरोप है कि ससुराल वाले दहेज के लिए रीना को प्रताड़ित कर रहे थे। कई बार उसके साथ मारपीट भी की गई। नाराज होकर रीना कुछ दिन पहले मायके आ गई थी। बृहस्पतिवार को पति कशिश रीना को लेने के लिए पहुंच गया। उसने परिजनों को आश्वासन दिया और पत्नी रीना को अपने साथ ले गया। रीना के परिजनों का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने रात में ही रीना को जहरीला पदार्थ दे दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही वे भी भदौड़ा गांव पहुंच गए। मौका देखते ही ससुराल वाले फरार हो गए। रीना के परिजनों ने आरोपियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP Board Result 2020: मेरठ के 86 हजार छात्र-छात्राओं को परिणाम का इंतजार, फेल हों या पास... न हों उदास
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं रीना के भाई रवि ने पति कशिश, देवर विक्की, सास व चचिया ससुर बालिस्टर सहित चार के खिलाफ रोहटा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। थाना प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के घर दबिश दी, लेकिन सभी घर से फरार मिले। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/