फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: Woman murdered for dowry in Meerut city

दहेज की मांग पूरी न होने पर महिला की जहरीला पदार्थ देकर हत्या, ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sat, 27 Jun 2020 11:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sat, 27 Jun 2020 11:46 AM IST
विज्ञापन
Meerut News: Woman murdered for dowry in Meerut city
रीना का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

मेरठ जनपद में रोहटा थाना क्षेत्र के गांव भदौड़ा में दहेज की मांग पूरी न होने पर महिला की जहरीला पदार्थ देकर हत्या कर दी गई। महिला के परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। परिजनों ने ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपियों के घर दबिश दी, लेकिन सभी फरार मिले।

विज्ञापन


माजरा रोड जिला शामली निवासी रीना (24 वर्ष) पुत्री जयप्रकाश की शादी ढाई साल पहले गांव भदौड़ा निवासी कशिश पुत्र उम्मेद पाल के साथ हुई थी। परिजनों का आरोप है कि ससुराल वाले दहेज के लिए रीना को प्रताड़ित कर रहे थे। कई बार उसके साथ मारपीट भी की गई। नाराज होकर रीना कुछ दिन पहले मायके आ गई थी। बृहस्पतिवार को पति कशिश रीना को लेने के लिए पहुंच गया। उसने परिजनों को आश्वासन दिया और पत्नी रीना को अपने साथ ले गया। रीना के परिजनों का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने रात में ही रीना को जहरीला पदार्थ दे दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही वे भी भदौड़ा गांव पहुंच गए। मौका देखते ही ससुराल वाले फरार हो गए। रीना के परिजनों ने आरोपियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP Board Result 2020: मेरठ के 86 हजार छात्र-छात्राओं को परिणाम का इंतजार, फेल हों या पास... न हों उदास
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं रीना के भाई रवि ने पति कशिश, देवर विक्की, सास व चचिया ससुर बालिस्टर सहित चार के खिलाफ रोहटा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। थाना प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के घर दबिश दी, लेकिन सभी घर से फरार मिले। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed