{"_id":"5afeb9334f1c1bda408b64f3","slug":"woman-murdered-daughter-with-husband-two-accused-sent-to-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: सौतेली मां ने पति के साथ मिलकर की थी बेटी की हत्या, ये रही वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: सौतेली मां ने पति के साथ मिलकर की थी बेटी की हत्या, ये रही वजह
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Fri, 18 May 2018 05:08 PM IST
विज्ञापन
आरोपी माता-पिता को जेल भेजा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिता, सौतेली मां और बहन ने शमीमा की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने हत्या का खुलासा कर आरोपी पिता और मां को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
घटना उत्तर प्रदेश के शामली जिले की है। झिंझाना में गांव हथछोया में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई किशोरी शमीमा की मौत का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस के अनुसार घर का काम करने से इंकार करने पर पिता, सौतेली मां और बहन ने मिलकर उसकी पीट-पीटकर हत्या की थी। मामले को हादसा दर्शाने के लिए उसकी छत से गिरकर मौत होने का शोर मचाया था। पुलिस ने आरोपी मां और पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जबकि सौतेली बहन फरार बताई गई है।
विज्ञापन
पढ़ें : मुजफ्फरनगर: दलित युवक को पीट-पीटकर मार डाला, लाश देख हैरान रह गए ग्रामीण
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को एएसपी श्लोक कुमार ने प्रेसवार्ता में बताया की ऊन क्षेत्र के गांव हथछोया में दो दिन पूर्व किशोरी शमीमा (16) की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजना चाहा था तो परिजनों ने इंकार कर दिया था। मगर, पुलिस ने शक होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। इस मामले में 15 मई को शमीमा के भाई शमीम ने अपने पिता शौकीन, सौतेली मां सितारा एवं बहन साजिया के खिलाफ हत्या का मुकदमा थाने में दर्ज कराया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी पिता और मां को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया था। एएसपी के मुताबिक आरोपियों ने पुलिस को बताया कि शमीमा उनका कहना नहीं मानती थी। घर का काम करने के लिए कहा जाता तो वह इंकार कर देती थी। इसी कारण उन्होंने घर में रखी लाठी से पीट-पीट कर उसकी हत्या कर दी और घर की छत से गिरकर मौत होने का शोर मचा दिया था। मगर, किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। इससे मामला खुल गया। एएसपी ने बताया की हत्यारोपी बाप शौकीन और सौतेली मां सितारा को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी सौतेली बहन साजिया फरार है, उसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/