फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Woman murder mystery solved after 17 months In Bijnor, her skeleton was found

आशिफा का कत्ल: पति को छोड़ जेठ से की शादी, दोनों भाइयों ने महिला को इसलिए मार डाला; 17 माह बाद मिला कंकाल

Sun, 06 Apr 2025 10:23 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 06 Apr 2025 10:23 AM IST
सार

बिजनौर में एक महिला ने पति को तलाक देकर जेठ से शादी कर ली। कुछ दिन बाद दोनों भाइयों ने मिलकर महिला आशिफा को मार डाला। अब 17 माह बाद महिला की हत्या का राज खुला। उसका कंकाल मिला है।

विज्ञापन
Woman murder mystery solved after 17 months In Bijnor, her skeleton was found
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर से सनसनीखेज मामला सामने आया है। चांदपुर में पति को तलाक देकर जेठ के संग रहने वाली महिला की हत्या कर दी गई। इसके बाद लाश को गड्ढा खोदकर दबा दिया गया। महिला को लापता बताया जा रहा था। 
विज्ञापन


महिला की मां की शिकायत पर हत्याकांड का राज 17 महीने के बाद खुल सका। पुलिस ने हत्यारोपी दोनों भाइयों को गिरफ्तार करते हुए उनकी निशानदेही पर कंकाल बरामद किया है।
विज्ञापन


25 मार्च 2025 को आसमा पत्नी तस्लीम निवासी ग्राम सब्दलपुर थाना हीमपुर दीपा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें बताया कि उसने अपनी बेटी आशिफा की शादी पांच साल पहले गांव बास्टा निवासी कामिल के साथ की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


17 महीने से उसकी अपनी बेटी से मुलाकात नहीं हुई। उसने इस मामले में कामिल पुत्र बाबू निवासी ग्राम बास्टा समेत नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
पुलिस ने जांच में कामिल और उसके भाई आदिल को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर आसिफा का कंकाल गड्ढे से बरामद किया। 
 

आशिफा की गला दबाकर की हत्या
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने चाची चांदनी के साथ मिलकर नवंबर 2023 में आशिफा की गला घोटकर हत्या कर दी थी। शव को नाईवाला से हल्लुपुरा जाने वाले रास्ते पर कूडा ढेर के पास गड्ढा खोदकर दबा दिया था।

 

पति को तलाक देकर जेठ से की थी शादी
पूछताछ में बताया कि आशिफा ने पति कामिल को तलाक देकर जेठ आदिल से शादी कर ली थी। आदिल आशिफा पर शक करता था तथा उसे यह डर था कि वह अपने किसी अन्य के साथ मिलकर उसकी हत्या कर देगी। इस पर आदिल ने कामिल और चाची के साथ मिलकर उक्त घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed