नए प्यार की राह में रोड़ा बन रहे पूर्व प्रेमी का खौफनाक मर्डर, प्रेमिका सहित छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
- प्रेमिका ने ही अनैतिक संबंधों के चलते रिश्तेदारों संग मिलकर दिया था वारदात को अंजाम
- डेढ़ माह पूर्व मिमलाना रोड पर मिली थी लाश, बेटे ने की शव की पहचान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहर कोतवाली क्षेत्र के मिमलाना रोड स्थित खेत में करीब डेढ़ माह पूर्व युवक की क्षत-विक्षत लाश बरामद हुई थी। पुलिस ने शव की पहचान नहीं होने पर उसकी अंगूठी और कपड़े सुरक्षित रखकर शव का लावारिस में अंतिम संस्कार कर दिया था।
शनिवार दोपहर पंजाब के जालंधर निवासी लाड़ी नामक युवक शहर कोतवाली पहुंचा। उसने अंगूठी व कपड़ों से शव की पहचान अपने लापता पिता सतपाल (50) के रूप में की। एसएसआई कोतवाली मनोज कुमार ने बताया कि सतपाल के बेटे लाड़ी ने मिमलाना रोड निवासी नगमा, नाजमा, आसिफ, नसीम, नदीम और सरताज के खिलाफ पिता की हत्या की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पुलिस जांच में सामने आया कि मिमलाना रोड निवासी नाजमा करीब डेढ़ साल पूर्व शौहर कल्लू व चार बच्चों के साथ पंजाब मजदूरी करने गई थी। वहां रहते हुए नाजमा की बड़ी बेटी नगमा के संबंध सतपाल से बन गए थे, जिसके बाद दोनों एक साथ रहने लगे थे। नाजमा व उसके परिजन सतपाल के दूसरे वर्ग से और नगमा से दोगुनी उम्र के कारण इन संबंधों का विरोध करते थे।
इसी क्रम में नगमा के प्रेम संबंध भी अपने नजदीकी रिश्तेदार आसिफ के साथ हो गए थे, जिसके बाद वह भी सतपाल से दूरी बनाने लगी थी। एसएसआई ने बताया कि इसके चलते आरोपियों ने सतपाल को रास्ते से हटाने की साजिश रची।
करीब डेढ़ माह पूर्व उसे बहाने से मुजफ्फरनगर ले आए। यहां लाने के बाद आरोपियों ने उसकी हत्या कर शव को मिमलाना रोड स्थित खेत में फेंक दिया, जिसका लावारिस में अंतिम संस्कार किया गया था।
उधर, करीब डेढ़ माह बाद भी पिता के नहीं लौटने पर उसका बेटा मुजफ्फरनगर आया, जहां उसे किसी माध्यम से पिता की हत्या की जानकारी मिली, जिसके बाद उसने शव की अंगूठी व कपड़े पहचानकर उसकी पहचान कर आरोपियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज करा दी।