{"_id":"5fbb6125f387944f30146000","slug":"woman-molested-by-a-man-in-bijnor-panchayat-hit-the-accused-by-five-shoes-in","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर: घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़, आरोपी को पंचायत में मारे पांच जूते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर: घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़, आरोपी को पंचायत में मारे पांच जूते
Mon, 23 Nov 2020 12:43 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 23 Nov 2020 12:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में युवती से छेड़छाड़ करने के मामले में आरोपी युवक को पंचायत में पांच जूते मारने का मामला सामने आया है। कोतवाली देहात में बरूकी क्षेत्र के एक गांव में युवती के घर पहुंचकर बुरी नीयत से छेड़खानी करने वाले व्यक्ति को परिजनों ने पकड़कर बुरी तरह पीटा। इस मामले में हुई पंचायत में आरोपी को पांच जूते मारने का फरमान सुनाकर मामले को रफा-दफा किया गया।
विज्ञापन
थाना कोतवाली देहात के बरूकी चौकी क्षेत्र के एक गांव में एक व्यक्ति रात के समय गांव की एक युवती के घर पहुंच गया। युवती के साथ बातचीत करते हुए छेड़खानी करने लगा। परिजनों ने उसकी इस हरकत पर आरोपी को पकड़कर जमकर पीटा व बाद में छोड़ दिया।
विज्ञापन
अलग-अलग बिरादरी से मामला जुड़ा होने के कारण गांव में पंचायत बुलाई गई। युवती के परिजनों ने बरुकी चौकी में तहरीर दी है। तहरीर पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
इसके बाद पंचायत में आरोपी को पांच जूते मारने की सजा सुनाई गई। भरी पंचायत में पांच जूते मारने के बाद मसले को रफा-दफा कर दिया गया। यह घटना आसपास के गांव में भी चर्चा का विषय बनी हुई है।
विज्ञापन
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/