बिजनौर: गरीबी से तंग महिला ने दो बेटियों संग खाया ज़हर, मां-पुत्री की मौत, एक गंभीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आर्थिक तंगी और इससे उपजी घरेलू कलह से परेशान एक महिला ने अपनी दो पुत्रियों को जहर खिलाने के बाद खुद जहर खा लिया। उपचार के दौरान महिला व उसकी एक पुत्री की मौत हो गई और दूसरी की हालत गंभीर है। मां-बेटी के शवों को अंतिम संस्कार से पहले ही पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए कब्जें में ले लिया। सीओ व एसडीएम भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। घटना यूपी के बिजनौर जिले की है।
नहटौर थाने के बैरमनगर गांव में सुखवीर सिंह की पत्नी कुसुम देवी (37) ने बुधवार की सुबह दस बजे यह आत्मघाती कदम उठाया। पहले घर में मौजूद अपनी पुत्री निशी (12) और खुशी (9) को जहर खिलाया और फिर खुद खा लिया। दोपहर को जब स्कूल से बड़ी पुत्री तनु और बेटा ऋतिक जब घर पहुंचें तो तीनों को डाक्टर को दिखाया और शाम के समय बिजनौर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान रात में कुसुम गुरुवार की सुबह खुशी की मौत हो गई। निशी का उपचार चल रहा हैं।
सीओ धामपुर महावीर सिंह व एसडीएम वीरेन्द्र सिंह मौर्य, इंस्पेक्टर कोतवाली अजय कुमार ने मौके पर जाकर जानकारी ली। सुखवीर सिंह एक आरा मशीन पर मजदूरी करता है और उसके शराब पीने से कलह रहती थी। वह काफी दिनों से बीमार चल रहा था और उसने अपनी कुछ भूमि भी बेची थी। कुसुम एक गाय का दूध बेचकर बच्चों की पढ़ाई और घर का खर्च चला रही थी। बुधवार सुबह उसकी मजदूरी पर जाने को लेकर पति से कहासुनी हुई थी। वह दो दिन से भूखी थी और पति के जाने के बाद तनाव में उसने यह कदम उठाया।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/