फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Woman head constable molested in Meerut Police first released accused, then caught them

UP: महिला हेड कांस्टेबल से छेड़छाड़... पुलिस ने पहले आरोपियों को छोड़ा, फिर पकड़ा; पढ़ें पूरी कहानी

Wed, 09 Oct 2024 09:02 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 09 Oct 2024 09:02 AM IST
सार

मेरठ में स्कूटी सवार महिला हेड कांस्टेबल से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। भीड़ ने आरोपियों को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपियों को छोड़ दिया। मामला बढ़ा तो पुलिस ने आरोपियों को फिर पकड़ लिया।

विज्ञापन
Woman head constable molested in Meerut Police first released accused, then caught them
Woman head constable molested - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मेरठ से शर्मनाक खबर सामने आई है। हापुड़ रोड पीटीएस पुलिस ट्रेनिंग सेंटर से ट्रेनिंग लेकर वापस लौट रही स्कूटी सवार महिला हेड कांस्टेबल से बाइक सवार तीन मनचलों ने मंगलवार शाम छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने के दौरान महिला स्कूटी से गिर गई। 
विज्ञापन


पुलिस ने तीनों आरोपियों को पकड़ लिया, हालांकि बाद में उनको छोड़ दिया गया। मामला जब तूल पकड़ा और अधिकारियों तक पहुंचा तो पुलिस ने तीनों आरोपियों को आनन-फानन उनके घर से उठा लिया। एसएसपी ने लापरवाह पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, हापुड़ रोड स्थित पुलिस ट्रेनिंग सेंटर से मंगलवार शाम घर लौट रही स्कूटी सवार महिला हेड कांस्टेबल से संतोष हॉस्पिटल के पास सरेआम बाइक सवार तीन मनचलों ने छेड़छाड़ कर दी। आरोपी महिला पुलिस कर्मी के विरोध करने पर अभद्रता करने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक मनचले ने महिला पुलिसकर्मी का वीडियो बनाने का प्रयास किया। इस दौरान महिला स्कूटी से गिरकर चोटिल हो गई। लोगों ने तीनों मनचलों को पकड़ लिया। जिसके बाद एल. ब्लाक पुलिस चौकी पर तीनों आरोपियों को सौंप दिया। 

मामला थाना लोहिया नगर होने के चलते तीनों आरोपियों को लोहिया नगर थाने की पुलिस हिरासत में लेकर चली गई। जिसके बाद पुलिस ने यहां मामले को हल्के में लेते हुए तीनों को छोड़ दिया। अधिकारियों तक मामला पहुंचा और लोहिया नगर पुलिस की लापरवाही पाई गई। 

 

अधिकारियों से भी घंटों तक यह पूरा मामला छिपाए रखा गया। बाद में लोहिया नगर पु़लिस को एसएसपी की फटकार लगी तो वह हरकत में आई और आनन-फानन महिला हेड कांस्टेबल से तहरीर ले ली। 

 

जिसके बाद तीनों आरोपियों को पकड़ लिया गया। वहीं दूसरी ओर महिला पुलिसकर्मी ने पति को फोन कर घटना की जानकारी दी। महिला पुलिसकर्मी का पति नोएडा में तैनात है।

 

तीनों आरोपी गिरफ्तार
इस प्रकरण में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। तीनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। जिस पुलिसकर्मी की लापरवाही इस मामले में पाई जाएगी, उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।-डा. विपिन ताड़ा, एसएसपी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed