फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Woman gave birth to three children at once in meerut,family got happy

यूपी: महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म, खुशी से झूम उठे परिजन 

Mon, 13 Aug 2018 02:26 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Mon, 13 Aug 2018 02:26 PM IST
विज्ञापन
Woman gave birth to three children at once in meerut,family got happy
अस्पताल में तीन जुड़वां शिशु - फोटो : अमर उजाला
जुड़वा बच्चों के पैदा होने की खबरें अक्सर आती रहती हैं लेकिन यूपी के मेरठ में इस संबंध में एक अनोखा मामला सामने आया है। जी हां, यहां एक महिला ने एक या दो नहीं, बल्कि एकसाथ तीन बच्चों को जन्म दिया। मां व तीनों ही बच्चे फिलहाल चिकित्सकों की देखरेख में स्वस्थ हैं। आगे पढ़ें तीन जुड़वा बच्चों की अनोखी कहानी :- 
विज्ञापन

डॉक्टरों की देखरेख में हैं मां व तीनों शिशु

यह अनोखी घटना मोदीपुरम थाना क्षेत्र की है। जहां खरदौनी गांव निवासी राहिल पत्नी इरफान ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया। मोदीपुरम के संजीवनी मेडिकल सेंटर पल्लवपुरम फेज प्रथम में महिला ने बच्चों को जन्म दिया। मां और शिशु को फिलहाल चिकित्सकों की देखरेख में रखा गया है। डॉक्टरों के अनुसार चारों स्वस्थ हैं।   

पांच दिन बाद दी जाएगी अस्पताल से छुट्टी

अस्पताल वरिष्ठ डा. जेवी चिकारा ने बताया कि महिला ने दो बेटी और एक बेटे को जन्म दिया है। एक बच्चे का वजन 1.54 है। दूसरे का 1.7 और तीसरे का वेट 1.7 किलो ग्राम है। कमजोर होने के कारण बच्चों को अस्पताल की नर्सरी में रखा गया है। जहां से चार से पांच दिन में छुट्टी दे दी जाएगी। 

उधर महिला के परिवार में एक साथ तीन बच्चों के जन्म की खबर से खुशियों की लहर दौड़ गई। बताया जा रहा है कि कुछ वर्ष पहले भी महिला ने जुड़वा बच्चों हुए थे, लेकिन दोनों की ही मौत हो गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed