{"_id":"5e9ab0a38ebc3e77442bddb5","slug":"woman-gave-birth-to-four-children-in-shamli-all-are-healthy","type":"story","status":"publish","title_hn":"शामली: महिला ने चार बच्चों को दिया जन्म, परिवार में खुशी का माहौल, मां व शिशु पूरी तरह स्वस्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामली: महिला ने चार बच्चों को दिया जन्म, परिवार में खुशी का माहौल, मां व शिशु पूरी तरह स्वस्थ
Sat, 18 Apr 2020 01:17 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 18 Apr 2020 01:17 PM IST
विज्ञापन
new born babies
- फोटो : amar ujala
जनपद शामली में एक महिला ने जनपद पानीपत के एक निजी अस्पताल में चार बच्चों को जन्म दिया है। जच्चा और बच्चे पूरी तरह से स्वस्थ्य है। चार बच्चों में तीन लडके और एक लड़की है। परिजनों में बेहद खुशी है।
विज्ञापन
कांंधला क्षेत्र के गांव खन्द्रावली निवासी महिला काजल पत्नी सोनित उर्फ सोनी ने चार बच्चों को जन्म दिया है। जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ हैं। उनके पति खेतीबाड़ी करते हैं। परिजनों के अनुसार काजल को पानीपत के एक निजी अस्पताल में डिलीवरी हुई है।
विज्ञापन
काजल के परिजनों ने बताया कि शामली के निजी हॉस्पिटल में कुछ माह पूर्व डॉक्टर ने अल्ट्रासाउंड कराया था। जिसमें पता चल गया था कि महिला के गर्भ में चार बच्चे हैं। खतरे को भांपते हुए परिजनों ने पानीपत के एक बेहतर निजी अस्पताल में भी अल्ट्रासांउड कराया गया था। वहां भी परिजनों को गर्भवती के गर्भ में चार बच्चे होने कि पुष्टि हुई थी।
विज्ञापन
उस दिन से लेकर काजल को बेड रेस्ट कराया जा रहा था। उसके खाने-पीने का पूरा ख्याल रखा गया। नौवां महीना लगते ही काजल पानीपत में अपनी रिश्तेदारी में चली गई और पानीपत के ही एक निजी अस्पताल में यह डिलीवरी हुई।
चिकित्सक ने बताया है कि बच्चों का वजन सामान्य बच्चों से थोड़ा कम हैं, लेकिन खतरे जैसी कोई बात नहीं है। बच्चों में तीन लड़के और एक लड़की है, बेटी तीसरे नंबर पर पैदा हुई थी। एकसाथ चार बच्चे होने पर क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं परिवार के साथ अस्पताल के स्टाफ में भी खुशी की लहर है।