फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   woman cry my son kidnepped by biker

पकड़ो-पकड़ो... मेरे बच्चे को उठाकर बाइक पर ले जा रहा है

Mon, 03 Aug 2020 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
woman cry my son kidnepped by biker
भीड़ में घिरने पर अपना कार्ड दिखाते थाने का मैस इंचार्ज। - फोटो : MAWANA
मवाना(मेरठ)। मखदूमपुर रोड पर सब्जी खरीदने गए थाने के मैस इंचार्ज को मामला उस समय भारी पड़ गया। जब बाइक पर बच्चे को बैठाकर वह घूमाने के लिए चले तथा कुछ ही दूरी पर बच्चे की मां ने बच्चे को उठाकर ले जाने का शोर मचा दिया। भीड़ ने मैस इंचार्ज को घेर लिया। कार्ड दिखाने पर लोग शांत हुए।
विज्ञापन

थाने के मैस इंचार्ज देवेंद्र कुमार ने बताया कि वे सब्जी खरीदने के लिए मखमदूमपुर बस स्टैंड पर गए थे। वहां दुकान करने वाली एक महिला का बच्चा उसकी बाइक पर बैठ गया तथा घूमने की जिद्द करने लगा। उन्होंने भी उसको काफी उतारने का प्रयास किया। लेकिन बच्चा नहीं उतर रहा था। जिस पर देवेंद्र बच्चे को बाइक पर बैठाकर एक चक्कर लगाने की बात कहने लगे। बच्चे की मां ने भी सहमति जताई। वह बाइक लेकर कुछ दूर चले। तभी बच्चे की मां ने बच्चों को उठाकर ले जाने का शोर मचा दिया। जिस पर लोगों ने मैस इंचार्ज को घेर लिया और हंगामा करने लगे। आईकार्ड दिखाने पर लोग शांत हुए। जिसके बाद महिला ने भ्रम के चलते शोर मचाने की बात लिखित में दी। थाना प्रभारी सतीश कुमार के मुताबिक यह भ्रम के चलते हुआ। महिला ने लिखित में माफी मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed