{"_id":"60b9430a8ebc3eb602032d73","slug":"woman-beat-up-maniacs-who-were-molesting-girls-city-news-mrt5411690154","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ : छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला से मारपीट, फिर मनचलों की पिटाई कर दौड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ : छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला से मारपीट, फिर मनचलों की पिटाई कर दौड़ाया
Fri, 04 Jun 2021 01:58 PM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 01:58 PM IST
सार
छेड़छाड़ का विरोध करने पर मनचलों ने महिला के साथ मारपीट कर दी। वहीं एक महिला ने मनचलों की पिटाई करते हुए उन्हें दौड़ा दिया। जानिए पूरा मामला क्या है।
विज्ञापन
मेरठ पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ के नौचंदी थाना क्षेत्र में छेड़छाड़ का विरोध करने पर मनचलों ने युवतियों के साथ मारपीट कर दी। यह देख रास्ते से गुजर रही एक महिला ने मनचलों को पिटाई करते हुए दौड़ा लिया। इसके बाद आरोपी स्कूटी छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन
शास्त्री नगर गुरुद्वारा रोड पर दो युवतियां पैदल जा रही थीं। इस दौरान स्कूटी सवार तीन युवकों ने उनके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर मनचलाें ने युवतियों के साथ हाथापाई की। युवतियों ने शोर मचा दिया। पति के साथ वहां से गुजर रही महिला ने यह वाक्या देखा तो कार को रुकवा लिया। महिला मौके पर पहुंची और युवकों की पिटाई शुरू कर दी। आसपास के लोग भी मौके की ओर दौड़े। वहीं भीड़ को आता देख मनचले अपनी स्कूटी मौके पर ही छोड़कर भाग खड़े हुए। सूचना मिलने पर नौचंदी थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर प्रेमचंद शर्मा ने बताया कि पीड़ित युवतियों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है, लेकिन पुलिस ने स्कूटी के आधार पर मनचलों की तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन