फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Woman alleges she was raped by BJP member Vicky Taneja and his driver in Meerut

यूपी: भाजपा नेता पर युवती ने लगाया अपहरण कर गैंगरेप का आरोप, एफआईआर दर्ज

Mon, 30 Jul 2018 08:15 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Mon, 30 Jul 2018 08:15 PM IST
विज्ञापन
Woman alleges she was raped by BJP member Vicky Taneja and his driver in Meerut

भाजपा नेता और जिला पंचायत सदस्य सदस्य विक्की तनेजा और उसके ड्राइवर पर एक युवती ने अपहरण कर गैंगरेप का आरोप लगाया है। एसएसपी राजेश कुमार पांडेय के निर्देश पर इंचौली थाने में भाजपा नेता विक्की तनेजा और उसके ड्राइवर जैब निवासी इंचौली के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार परतापुर थाना क्षेत्र निवासी युवती ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसकी मुलाकात फेसबुक पर इंचौली निवासी जैब से हुई थी। इस बीच जब मेरी शादी होने को थी तो मैंने जैब से बात करने से मना कर दिया था। आरोप है कि जैब ने उसे आखिरी बार मिलने की बात कहकर बुलाया। उसके बाद जैब और विक्की तनेजा उसे फॉर्च्यूनर गाड़ी से हरिद्वार ले गए। कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर वहां एक होटल में दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। अगले दिन दोनों आरोपी उसके तेजगढ़ी पर फेंक गए। उसके बाद जब वह अपने घर पहुंची तो परिजनों को डर के कारण नहीं बताया। बाद में वह एक महिला कार्यकर्ता के साथ परतापुर थाने पहुंची और केस दर्ज कराया।
विज्ञापन


निकाह करने पर केस वापस
पीड़िता का आरोप है कि जैब ने उससे कहा था कि यदि वह मुकदमा वापस ले तो वह निकाह कर लेगा। 22 फरवरी को महिला इंस्पेक्टर नेहा चौहान ने महिला थाने में ही दोनों की शादी करा दी। जिसके बाद वह जैब के साथ किराए पर गंगानगर रहने लगी। आरोप है कि जैब अपने साथ बाहरी लड़कियों को लाता था। विरोध करने पर मारपीट की जाती। जब वह दो माह की गर्भवती हो गई तो जैब ने उसे बंधक बनाकर पीटा। जिससे उसका गर्भपात हो गया। 18 जून को जैब उसे घर पर छोड़ गया। आरोप है कि उसके परिजनों ने जैब को 15 लाख रुपये देने की बात कही। लेकिन जैब ने साफ मना कर दिया कि वह उसे घर में नहीं घुसने देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

एसओ इंचौली ने लगवाए थप्पड़
पीड़िता का आरोप है कि एसओ इंचौली ने थाने में आरोपियों को बुलाया था। वहीं, एसओ इंचौली पंकज शर्मा ने आरोपियों के सामने ही महिला पुलिस से उसको थप्पड़ लगवाए। थाने में उसको बेइज्जत किया गया। जब उसके कपड़े फट गए तो उसे पुलिस ने घर तक छोड़ा।

मुझे बदनाम करने की साजिश
आरोपी विक्की तनेजा, जिपं सदस्य का कहना है कि, मुझे बदनाम करने की साजिश की जा रही है। मैंने अपने ड्राइवर को छह माह पहले ही हटा दिया था। इसी लड़की ने परतापुर थाने में भी रेप का मामला दर्ज कराया था। बाद में कोर्ट में बयान में ही वह पलट गई थी। पुलिस पूरे केस की जांच करे तो सच्चाई सामने आ जाएगी। मैं लड़की तो जानता तक नहीं हूं। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed