फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Woman alleges molestation, complains to SP

महिला का छेड़छाड़ का आरोप, एसपी से शिकायत

Tue, 02 Sep 2025 10:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
Woman alleges molestation, complains to SP
फलावदा। क्षेत्र की एक महिला ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायत पत्र देते हुए आरोप लगाया कि गांव के ही एक युवक ने घर में घुसकर उसके साथ छेड़छाड़ की और कपड़े फाड़ दिए। आरोपी ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया। शिकायत करने के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

महिला ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत पत्र में बताया कि आरोपी युवक उसके साथ हमेशा छेड़छाड़ करता रहता है। 27 अगस्त को उसका पति घर पर नहीं था। आरोपी उसके घर में घुस आया। आरोप है कि बदनीयती उसे पकड़कर लिया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला ने किसी तरह उससे बचकर शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। ग्रामीणों को आते देख आरोपी मौके से भाग गया। महिला का आरोप है कि उसके बचाव में आए मोहल्ले के लोगों को आरोपी ने जान से मारने व किसी मामले में फंसाने की धमकी दी। महिला ने प्रार्थना पत्र में कहा है कि उसने घटना वाले दिन पुलिस को सूचना दी तथा थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई न करते हुए महिला को टरका दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed