फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Woman accuses husband of assault

महिला ने पति पर लगाया मारपीट का आरोप

Sat, 30 Nov 2019 02:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2019 02:09 AM IST
विज्ञापन
Woman accuses husband of assault
महिला ने पति पर लगाया मारपीट का आरोप
विज्ञापन

सरूरपुर। रोहटा थाना क्षेत्र के एक गांव की एक महिला ने पति पर भाभी से अवैध संबंध होने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस महिला व उसके पति को पूछताछ के लिए थाने ले गई है।

क्षेत्र के एक गांव की महिला ने शुक्रवार को 112 नंबर पर कॉल करके पति, जेठ व परिवार के अन्य लोगों पर मारपीट करने की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस शिकायतकर्ता महिला और आरोपी पति को लेकर थाने पहुंची। महिला ने बताया कि उसके पति के अपनी भाभी से नाजायज संबंध हैं। आरोप है कि पति, भाभी के कहने पर उसके साथ आए दिन मारपीट करता है। वह पति से छुटकारा पाना चाहती है। महिला के दो बच्चे भी हैं। महिला ने आरोप लगाया कि पति के कहने पर उसके साथ परिवार के अन्य लोग भी मारपीट करके घर से निकलने के लिए दबाव बनाते हैं। इसे लेकर महिला ने पति के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करते हुए गुहार लगाई। महिला आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई पर अड़ी हुई थी, जिसके चलते पुलिस पसोपेश में है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जाएगी, जिसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed