फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Winners of the Jodha Singh Gurjar Memorial Race in Jandhedi felicitated

Meerut News: जंधेडी में जोधा सिंह गुर्जर स्मृति दौड़ के विजेता सम्मानित

Sat, 17 Oct 2026 08:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 08:42 PM IST
विज्ञापन
Winners of the Jodha Singh Gurjar Memorial Race in Jandhedi felicitated
जंधेडी में दौड प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त करने वाले खिलाडी को सम्मानित करते हुए। (स्त्रोत ग्
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना (मेरठ)। गांव जंधेड़ी में जोधा सिंह गुर्जर की स्मृति में दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। अरुण विधूड़ी के नेतृत्व में क्षेत्र के युवाओं ने इसमें उत्साहपूर्वक भाग लिया। समाजवादी पार्टी के नेता किशोर वाल्मीकि ने बतौर मुख्य अतिथि फीता काटकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।
उन्होंने खेलकूद के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि खेल से शारीरिक और मानसिक विकास होता है। यह युवाओं में अनुशासन और भाईचारे की भावना भी मजबूत करता है। ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे आयोजन छुपी हुई खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करते हैं। प्रतियोगिता दो चरणों में हुई, जिसमें 800 मीटर और 1600 मीटर की दौड़ शामिल थी।
विज्ञापन

800 मीटर दौड़ में खतौली के चांदसमद निवासी तनिष्क उर्फ मोफरा प्रथम रहे। गावड़ी किला परीक्षितगढ़ के मानिक ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। गढ़ी हस्तिनापुर के नितिन तृतीय स्थान पर रहे। नगला गोसाई के लविश चतुर्थ और जंधेडी के नितिन पांचवें स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

1600 मीटर दौड़ में फलावदा के अमरोली उर्फ बड़ागांव निवासी जतिन ने पहला स्थान हासिल किया। ऐतमादपुर किला परीक्षितगढ़ के भूपेंद्र द्वितीय रहे। छुछाई किठौर के मिट्ठल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि ने इन सभी सफल प्रतिभागियों को पदक, स्मृति चिह्न और नकद धनराशि देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान बाबा मलखान सिंह नंबरदार सहित कई गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।

जंधेडी में दौड प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त करने वाले खिलाडी को सम्मानित करते हुए। (स्त्रोत ग्

जंधेडी में दौड प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त करने वाले खिलाडी को सम्मानित करते हुए। (स्त्रोत ग्

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed