फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Will surround BJP from road to parliament: Naseemuddin Siddiqui

सड़क से संसद तक भाजपा को घेरेंगे : नसीमुद्दीन सिद्दीकी

Tue, 25 Jul 2023 02:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Tue, 25 Jul 2023 02:06 AM IST
विज्ञापन
Will surround BJP from road to parliament: Naseemuddin Siddiqui
मेरठ। कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि भाजपा के खिलाफ बोलने पर राहुल गांधी की संसद की सदस्यता समाप्त की गई। सरकार कितना भी जुल्म कर ले, ना हम डरे हैं, न कभी डरेंगे। सड़क से लेकर संसद तक सभी जगह भाजपा को घेरा जाएगा। संविधान बचाओ संकल्प सभा की तैयारियों की समीक्षा के बाद उन्होंने सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता की।
विज्ञापन

सिद्दीकी ने कहा कि देश और संविधान खतरे में है। सिद्दीकी ने कहा कि एक अगस्त को बुलंदशहर से सभा की शुरुआत होगी जो अगले दिन मेरठ, हापुड़ व बागपत में होगी। तीन अगस्त को सहारनपुर, शामली व मुजफ्फरनगर, चार अगस्त को संभल, अमरोहा व रामपुर तथा पांच अगस्त को मुरादाबाद व बिजनौर में सभा का आयोजन होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेश के हर जिले में संविधान बचाओ संकल्प सभा करेगी। नौ जुलाई से इसकी शुरुआत हो चुकी है। जौनपुर, प्रयागराज, कौशांबी, कानपुर व कानपुर देहात में कार्यक्रम हो चुके हैं अब पश्चिम प्रांत में कार्यक्रम शुरू होंगे। सिद्दीकी हनी गोल्फ ग्रीन कॉलोनी में पंडित प्रवीण वशिष्ठ के आवास पर भी पहुंचे। यहां उन्हें चांदी का मुकुट पहनाकर सम्मानित किया गया। जिलाध्यक्ष अवनीश काजला, महानगर अध्यक्ष जाहिद अंसारी, मोनिंदर सूद, सलीम खान, धूम सिंह गुर्जर, महेंद्र शर्मा, अनिल शर्मा, दुष्यंत सागर, डाॅ. अशोक आर्य, एसपी त्यागी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed