फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Wife of Shakti Naidu said that police has done fake encounter

कुख्यात की पत्नी ने फर्जी मुठभेड़ बताकर पुलिस पर लगाए आरोप, पोस्टमार्टम के बाद शव ले गए परिजन

Thu, 20 Feb 2020 02:08 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 20 Feb 2020 02:08 AM IST
सार

कुख्यात बदमाश शक्ति नायडू की पत्नी ने फर्जी मुठभेड़ बताकर पुलिस पर आरोप लगाए।

विज्ञापन
Wife of Shakti Naidu said that police has done fake encounter
कुख्यात नायडू की पत्नी व अन्य परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोस्ट वांटेड शक्ति नायडू के शव का बुधवार शाम पोस्टमार्टम हुआ। नायडू की पत्नी और बेटे सहित परिवार के लोग शव को लेकर दिल्ली रवाना हो गए। पोस्टमार्टम में तीन गोलियों के निशान मिलने बताए हैं। नायडू की पत्नी ने फर्जी मुठभेड़ बताकर पुलिस पर आरोप लगाए। मुठभेड़ में नायडू का खात्मा होने की जानकारी पर पंजाब की लुधियाना पुलिस ने कंकरखेड़ा थाने जाकर मेरठ पुलिस को उसके अपराध के बारे में बताया। 

विज्ञापन


कंकरखेड़ा के वैष्णो धाम कॉलोनी स्थित आर्क सिटी में मंगलवार शाम पुलिस की मुठभेड़ में कुख्यात शक्ति नायडू निवासी मदनगीर, दिल्ली की मौत हो गई थी। नायडू पर दो लाख का इनाम था। कारबाइन और बंदूक भी आरोपी से बरामद हुई। नायडू की मौत का पता लगते ही उसकी पत्नी राखी शर्मा और बेटा शिवम अपने परिवार के लोगों के साथ मेरठ पहुंचे। बुधवार को पोस्टमार्टम कराकर नायडू का शव पुलिस ने परिजनों के सुपुर्द कर दिया। परिवार के लोग शव को लेकर दिल्ली रवाना हो गए। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कौन था कुख्यात नायडू, जिसने कोर्ट में किया था सिपाही का मर्डर, अब मिली दर्दनाक मौत, तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

नायडू की पत्नी राखी ने आरोप लगाया कि पेरोल पर आने के बाद उसके पति ने एक भी अपराध नहीं किया। नायडू का साथी तिलकराज ही उसकी हत्या कराना चाहता था। कई बार तिलकराज ने घर पर आकर उसके साथ भी अभद्रता की। तिलकराज कहता था कि राज कुंदरा से लूटा हुआ आठ करोड़ रुपये उसके पास है। जिसके चलते वह नायडू की हत्या करने के लिये प्लानिंग बना रहा था। उनको अंदेशा है कि जेल में बंद तिलकराज ने ही पूरी साजिश की है। पुलिस ने नायडू का आपराधिक रिकार्ड खंगाला है। 

लुधियाना पुलिस कंकरखेड़ा थाने पहुंची 
मुठभेड़ में नायडू की मौत की जानकारी लगने पर लुधियाना की पुलिस बुधवार को कंकरखेड़ा थाने पहुंची। लुधियाना पुलिस ने बताया है कि नायडू एक शातिर अपराधी था। पंजाब और हरियाणा में भी उसके गैंग बने थे, जोकि लूट और डकैती की वारदात को अंजाम देते है। रंगदारी व फिरौती वसूलते का उसका पेशा था। हाल में उसने 25 लाख रुपये की एक व्यापारी से रंगदारी मांगने की बात कही।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed