{"_id":"5cda626bbdec2207194afff0","slug":"wife-kidnapped-from-bus-stand-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: पति गया था कोल्ड ड्रिंक लेने, वापस आया तो पत्नी गायब, बस अड्डे पर हुआ अपहरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: पति गया था कोल्ड ड्रिंक लेने, वापस आया तो पत्नी गायब, बस अड्डे पर हुआ अपहरण
Tue, 14 May 2019 12:08 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 14 May 2019 12:08 PM IST
विज्ञापन
अपहरण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मामाला मेरठ के भैसाली बस अड्डे का है। यहां बस स्टैंड पर पत्नी को बैठाकर पति कोल्डड्रिंक लेने चला गया। वापस लौटा तो पत्नी सामान के साथ गायब मिली। काफी तलाश करने के बाद भी पत्नी के न मिलने पर युवक ने अपने परिजनों और ससुराल वालों को इसकी जानकारी दी। युवक ने अपहरण का अंदेशा जताकर सदर बाजार थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार सरूरपुर क्षेत्र निवासी एक युवती की शादी तीन साल पहले मुजफ्फरनगर के एक युवक से हुई थी। रविवार दोपहर युवक अपनी पत्नी को मायके में मिलाने के लिए ले जा रहा था। आरोप है कि भैसाली बस अड्डे पर पत्नी को बैठाकर युवक दुकान पर कोल्डड्रिंक लेने गया था।
विज्ञापन
पांच मिनट में ही युवक कोल्डड्रिंक लेकर लौटा तो पत्नी सामान के साथ गायब मिली। काफी तलाशने के बाद भी विवाहिता के न मिलने पर दोनों परिवार के लोग सदर बाजार थाने पहुंचे। एसएसआई सदर नरेश धीमान को परिजनों ने शिकायती पत्र देकर अपहरण का अंदेशा जताया।
विज्ञापन
एसएसआई के अनुसार घटना के एक घंटा तक महिला के मोबाइल फोन पर रिंग जाती रही। उसके बाद मोबाइल फोन स्विच ऑफ हो गया। एसएसआई के अनुसार महिला के मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल रिपोर्ट (सीडीआर) निकाली जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।