फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Wife with lover kills husband; first administered sleeping pills, then had him bitten by a snake.

Meerut News: पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर स्कूल संचालक पति मार डाला, पहले दीं नींद की गोलियां फिर सांप से डसवाया

Sat, 18 Jul 2026 02:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sat, 18 Jul 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
Meerut Wife with lover kills husband; first administered sleeping pills, then had him bitten by a snake.
हस्तिनापुर मर्डर के मामले में फाइल फोटो

हस्तिनापुर थानाक्षेत्र के जे ब्लॉक कॉलोनी में पत्नी दामिनी ने प्रेमी बस चालक तुषार के साथ मिलकर स्कूल संचालक अपने पति अतुल कुमार पंवार (32) की हत्या कर दी। आरोपियों ने पहले अतुल को दूध में नींद की गोलियां खिलाईं और फिर सोते समय सांप से डसवाकर उनकी जान ले ली। दामिनी, प्रेमी तुषार, दो सपेरे सोनू और उदय कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि हत्या को अंजाम देने के लिए तुषार ने अपने सपेरे दोस्तों की मदद ली। दोनों सपेरे हस्तिनापुर निवासी है। देर रात तक आरोपियों से पुलिस पूछताछ करने में जुटी रहीं।

विज्ञापन


देखें वीडियो: Meerut: दामिनी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को खिलाईं नींद की गोलियां, सपेरे बुलाकर सांप से डसवा दिया
विज्ञापन


मृतक अतुल कुमार मूल रूप से बहसूमा थाना क्षेत्र के गांव भंडोरा के रहने वाले थे। जबकी उनकी पत्नी दामिनी जे ब्लाॅक की ही रहने वाली थी। दोनों का 2019 में प्रेम विवाह हुआ था। पिछले चार माह से दोनों छह वर्षीय बेटे मानिक के साथ जे ब्लॉक कॉलोनी में ही किराये के मकान में रहते थे। तीन महीने पहले दोनों ने कस्बे में कृष्णा किड्स प्ले स्कूल का संचालन शुरू किया था। शुक्रवार सुबह अतुल अपने कमरे में मृत मिले। पत्नी दामिनी ने शुरू में यह कहकर घटना बताई कि अतुल को सांप ने डस लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अतुल के बिस्तर पर एक सांप भी मिला जिसे मौके पर मौजूद लोगों ने मार डाला। अतुल के हाथ और पैर पर सांप के डसने के निशान भी थे जिससे शुरुआत में मामला सामान्य सर्पदंश जैसा प्रतीत हुआ। पुलिस अधीक्षक देहात अभिजीत कुमार ने मौके पर पहुंचकर पूरी घटना की जानकारी ली। इसी बीच मृतक के पिता अजब सिंह ने आरोप लगाया कि उनकी बहू दामिनी ने ही उनके बेटे की हत्या की है।

सपेरे को बुलवाकर डसवाया
एसएसपी अविनाश पांडेय ने मामले का खुलासा करते हुए बताया है कि परिजनों के आरोपों पर पुलिस ने जांच की तो पता चला कि अतुल के स्कूल में तीन माह से ही बस चालक के तौर पर कोल्हा, मवाना निवासी तुषार काम करता था। जांच में पता चला कि अतुल की पत्नी दामिनी का तुषार के साथ तीन माह से ही प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी के चलते अतुल को रास्ते से हटाने के लिए दोनों ने मिलकर उनकी हत्या की साजिश रची। साजिश के तहत सबसे पहले तुषार ने बाजार से नींद की गोलियां खरीदी और दामिनी को दी। दामिनी ने यह गोलियां खाने में मिलाकर अतुल को खिला दी। रात करीब दो बजे जब अतुल गहरी नींद में सो गए तब तुषार ने अपने सपेरे दोस्त को वहां बुलाया और सांप से अतुल के हाथ-पैर पर डसवा दिया। इसके बाद सांप को जानबूझकर बिस्तर पर ही छोड़ दिया गया, ताकि यह प्राकृतिक सर्पदंश जैसा प्रतीत हो। घटना को अंजाम देने के बाद तुषार और सपेरा वहां से चले गए। सुबह होने पर दामिनी ने इसे हादसा बताते हुए पूरा नाटक रचा।

फोरेंसिक टीम की जांच
अतुल की मौत को लेकर परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार वालों ने शुरुआत से ही घटना पर संदेह जताते दामिनी पर हत्या का आरोप लगाया था। परिजनों की मांग पर सीओ मवाना पंकज लवानिया और स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मामले की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से बारीकी से साक्ष्य एकत्र किए। जब पुलिस ने दामिनी का मोबाइल चेक किया तो तुषार के साथ व कॉल मिली। इसके बाद पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो दामिनी ने हत्या की बात कबूल कर ली। इसके बाद पुलिस ने तुषार को पकड़ लिया। उसके मोबाइल को चेक किया गया तो व्हाट्सएप में सपेरे के साथ चैट और सांप का फोटो मिला।

दामिनी ने रचा था नाटक
खुद पर शक न आए इसके लिए दामिनी ने बड़ी चालाकी से पूरा नाटक रचा। उसने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार रात गर्मी अधिक होने के कारण वह अपने बेटे मानिक के साथ कमरे से बाहर जाकर सो गई थी जबकि अतुल कमरे के अंदर ही सोए हुए थे। दामिनी के अनुसार शुक्रवार सुबह जब वह चाय लेकर कमरे में पहुंची तो अतुल अचेत अवस्था में मिले। शोर मचाने पर आसपास के लोग तुरंत मौके पर जुट गए और अतुल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। लेकिन पुलिस की गहन पूछताछ और जांच में कुछ ही घंटों के भीतर यह मामला हत्या का निकला और पुलिस ने दामिनी व तुषार को गिरफ्तार कर लिया। दोनों से पूछताछ के बाद हस्तिनापुर निवासी दोनों सपेरों को भी गिरफ्तार कर लिया।


आठ साल पहले हुआ था प्रेम विवाह
एसपी देहात का कहना है कि अतुल को सांप से डसवाकर मारा गया। अतुल का गला दबाया था या नहीं। इसको लेकर पत्नी, आरोपी प्रेमी और दोनों सपेरों से पूछताछ की जा रही है।


आरोपी प्रेमी ने कार से मारी थी टक्कर
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि प्रेमी तुषार व दामिनी ने कुछ दिन पूर्व स्कूल संचालक अतुल को कार से मारने की योजना बनाई थी। 20 दिन पूर्व आरोपी ने युवक को कार से टक्कर मारी थी। मगर युवक मामूली रूप से घायल हुआ। युवक ने पत्नी से कार चालक के खिलाफ थाने पर शिकायत की बात कही थी। मगर महिला ने शिकायत करने से मना कर दिया था। स्कूल संचालक को कुछ शक हुआ था।

20 लाख का बीमा लेने की थी योजना
स्कूल संचालक ने एक कंपनी से अपना 20 लाख रुपये का बीमा करा रखा था। महिला ने प्रेमी को बीमे की जानकारी दी थी। इसके बाद दोनों ने युवक को रास्ते से हटाने की योजना बनानी शुरू कर दी थी। आरोपियों के अनुसार दोनों बीमे के पैसे लेकर नई जिंदगी शुरू करने की योजना बना रहे थे। प्रेमी अपनी पत्नी से तलाक लेने की तैयारी कर रहा था। आरोपियों ने सपेरों को 15 हजार रुपये दिए थे। जबकि बीमे की राशि में से पांच लाख रुपये देने की बात भी तय हुई थी।

हस्तिनापुर मर्डर के मामले में फाइल फोटो

हस्तिनापुर मर्डर के मामले में फाइल फोटो

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed