फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Wife assaulted for opposing husband's second marriage; FIR registered against husband and second wife.

Meerut News: दूसरी शादी का विरोध करने पर पत्नी से मारपीट, पति-दूसरी पत्नी पर प्राथमिकी

Fri, 21 Aug 2026 10:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 10:36 PM IST
विज्ञापन
Wife assaulted for opposing husband's second marriage; FIR registered against husband and second wife.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुंडाली। थाना मुंडाली क्षेत्र में पति द्वारा दूसरी शादी का विरोध करने पर पहली पत्नी के साथ मारपीट की गई। पीड़िता ने अपने पति मोहम्मद सलमान और उसकी दूसरी पत्नी बुसरा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। यह घटना मुंडाली गांव और जिसौरा मोड़ पर हुई।

पीड़िता शमा ने बताया कि उसके पति मोहम्मद सलमान ने लखनऊ निवासी बुसरा से दूसरी शादी कर ली है। बीती रात जब शमा ने इस पर नाराजगी जताई तो सलमान ने घर में उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज की। शमा को उसके ससुर इकबाल और जेठानी गुलफशा ने किसी तरह बचाया। इसके बाद सलमान जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। शुक्रवार को शमा अपने देवर बिलाल के साथ किठौर जा रही थी। जिसौरा मोड़ पर सलमान और बुसरा ने उनकी बाइक रोककर शमा से मारपीट की। देवर और राह चलते ग्रामीणों ने शमा को बचाया, जिसके बाद दोनों आरोपी मौके से भाग गए।
विज्ञापन

सीओ किठौर सौम्या अस्थाना ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed