फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Which disease in farmer's crop, information will be available in 48 hours

Meerut: किसान की फसल में कौन सा रोग, 48 घंटे में मिलेगी जानकारी

Mon, 21 Nov 2022 10:47 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Mon, 21 Nov 2022 10:47 AM IST
सार

अब किसानों को फोन पर ही फसल संबंधी रोगों की जानकारी मिलेगी। इसके लिए किसान को व्हाट्सएप नंबरों पर फसल के रोग की एक फोटो खींचकर भेजने होगी। 48 घंटे में कृषि विशेषज्ञ फसल के रोग की जानकारी देंगे।

विज्ञापन
Which disease in farmer's crop, information will be available in 48 hours
मूंग की फसल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किसान अब कृषि विभाग को व्हाट्सएप नंबर पर फसल की फोटो भेजकर उसमें लगने वाले रोग और उसके इलाज की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। कृषि विभाग की ओर से किसानों के लिए दो व्हाट्सएप नंबर जारी किए गए हैं।
विज्ञापन


किसानों को फसल में लगने वाले रोग के कारण काफी नुकसान उठाना पड़ता है। कई बार तो किसानों को यह भी पता नहीं चल पाता कि उनकी फसल में कौन सा रोग लगा है। इस समय गन्ने की फसल में लाल रोग लगा हुआ है। अब गेहूं की बुवाई शुरू होने वाली है। इसके अलावा फूल गोभी, बंद गोभी, सरसों व अन्य फसल तैयार हैं। ऐसे में इन फसलों में किसी प्रकार का भी रोग हो तो किसान कृषि विभाग से इस संबंध में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन


कृषि रक्षा अधिकारी अमरपाल सिंह ने बताया कि विभाग की ओर से दो व्हाट्सएप नंबर जारी किए गए हैं। किसान 9452257111 और 9452247111 व्हाट्सएप नंबर पर फसल की फोटो खींच कर भेज सकते हैं। अगर फसल में किसी भी प्रकार का रोग होगा तो 48 घंटे में इसकी जानकारी किसान को दी जाएगी और इसका इलाज भी बताया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उद्यान विभाग चलाएगा जागरूकता अभियान
जिला उद्यान अधिकारी गमपाल सिंह ने बताया कि इस पूरे सप्ताह उद्यान विभाग की ओर से अभियान चलाकर किसानों को जागरूक किया जाएगा। किसानों को विभाग की योजनाओं और उन पर मिलने वाली सब्सिडी के विषय में जानकारी दी जाएगी। विभाग की टीम बना दी गई है जो सभी ब्लॉकों के गांवों में ग्राम प्रधानों के साथ मिलकर किसानों को विभिन्न प्रकार की खेती व योजनाओं के विषय में जागरूक करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed