फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Western UP News Bulletin: death sentence, planning to Appeals in highcourt, read latest news

वेस्ट यूपी से खास खबरें: सौरभ और अमित हत्याकांड में मृत्युदंड के बाद हाईकोर्ट जाने की तैयारी, 10.10 लाख की लूट

Sat, 17 Oct 2026 06:07 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 17 Oct 2026 06:07 PM IST
सार

मेरठ में अमित कश्यप हत्याकांड में 12 नंबर का संयोग और सौरभ केस में हाईकोर्ट अपील की तैयारी, सहारनपुर में जनसेवा केंद्र संचालक से 10.10 लाख की लूट और शामली में अंकित बालियान हत्याकांड के आरोपियों की पेशी समेत पश्चिमी यूपी की प्रमुख खबरें पढ़ें।

विज्ञापन
Western UP News Bulletin: death sentence, planning to Appeals in highcourt, read latest news
Meerut बुलेटिन में प्रमुख खबरों पर नज़र, मेरठ समेत आसपास के शहरों के बड़े अपडेट्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आज अपराध, अदालतों के फैसलों और धार्मिक आयोजनों से जुड़ी कई अहम खबरें सामने आईं। मेरठ में अमित कश्यप हत्याकांड में 12 नंबर का संयोग चर्चा में है, वहीं सौरभ राजपूत हत्याकांड में मृत्युदंड की सजा के बाद दोषियों की अपील और जेल में उनके काम से जुड़ी जानकारी सामने आई है। सहारनपुर में जनसेवा केंद्र संचालक से 10.10 लाख रुपये की लूट हुई, जबकि शामली में अंकित बालियान हत्याकांड के साजिश के आरोपियों को अदालत में पेश किया गया।

विज्ञापन


मेरठ के अमित कश्यप हत्याकांड में 12 नंबर का संयोग, सजा के बाद दोनों को आवंटित किए गए कैदी नंबर
अमित कश्यप हत्याकांड में अदालत ने दोषी रविता और अमरदीप को मृत्युदंड दिया है। वहीं इस मामले में 12 नंबर का अजब संयोग देखने को मिला। अमित कश्यप की हत्या 12 अप्रैल 2025 की रात की गई थी। मामले में अभियोजन और वादी पक्ष की ओर से अदालत में 12 गवाह पेश किए गए। सजा सुनाने वाली अदालत एडीजे-12 थी और दी गई जानकारी के अनुसार, सजा सुनाने में 12 मिनट लगे।
विज्ञापन


वहीं सजा के बाद दोनों को कैदी नंबर आवंटित कर दिए गए हैं। वहीं दोंने ने अपने काम भी चुन लिए हैं।
रविता को कैदी नंबर 399 और अमरदीप को कैदी नंबर 400 आवंटित किया गया है।रविता ने जहां बैग बनाने के काम को चुना है वहीं अमरदीप ने रंगाई पुताई के काम को चुना है। जेल प्रशासन के अनुसार दोनों अन्य बंदियों से कम बातचीत कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

मेरठ के सौरभ हत्याकांड में मुस्कान-साहिल हाईकोर्ट में मृत्युदंड की सजा को देंगे चुनौती, अपील की तैयारी
सौरभ राजपूत हत्याकांड में मृत्युदंड की सजा पाने वाले मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला 30 दिन के भीतर हाईकोर्ट में अपील कर सकते हैं। सजा सुनाने वाले जज अरविंद कुमार मिश्र ने आदेश में अपील के लिए 30 दिन की अवधि का उल्लेख किया है। वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. वीरेश राज शर्मा ने इस संबंध में स्टेट लीगल सर्विस अथॉरिटी को जानकारी दी है।

सौरभ के वरिष्ठ अधिवक्ता विजय बहादुर सिंह ने बताया कि उन्होंने अदालत के आदेश की कॉपी ले ली है। मृत्युदंड के आदेश की पुष्टि हाईकोर्ट की डबल बेंच करेगी। सौरभ के भाई राहुल उर्फ बबलू ने फैसले पर संतोष जताते हुए कहा कि परिवार आगे भी मजबूती से कानूनी लड़ाई लड़ेगा।

जेल में मुस्कान ने सिलाई और साहिल ने खेती-किसानी का काम चुना है। वहीं, मृत्युदंड की सजा पाने वाली रविता ने बैग बनाने और अमरदीप ने रंगाई-पुताई का काम चुना है।

मेरठ: मुस्कान और रविता ने मांगे निजी वकील
मृत्युदंड की सजा के बाद मुस्कान और रविता ने हाईकोर्ट में केस लड़ने के लिए निजी वकील उपलब्ध कराने की मांग की है। वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. वीरेश राज शर्मा के अनुसार, दोनों ने इसके लिए आवेदन किया है और उन्हें जल्द निजी वकील मुहैया कराया जाएगा।

शामली: छात्रा से छेड़छाड़ का विरोध करने पर हत्या, दोषी को उम्रकैद
कैराना की अपर जिला एवं सत्र न्यायालय के न्यायाधीश अशोक कुमार भारतेंदु की अदालत ने विक्की की हत्या के मामले में दोषी अनुज को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। मामला 23 अक्टूबर 2019 का है। विजय सिंह पथिक महाविद्यालय परिसर में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा से छेड़छाड़ का विरोध करने पर एमए के छात्र अनुज ने उसके चचेरे भाई विक्की पर चाकू से हमला कर दिया था। हमले में विक्की की मौत हो गई थी। छात्रा के पिता ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। अदालत ने बृहस्पतिवार को अनुज को दोषी करार दिया था और शनिवार को सजा सुनाई।

सहारनपुर: जनसेवा केंद्र संचालक से 10.10 लाख की लूट, पथराव कर कार का शीशा तोड़ा, कनपटी पर तमंचा सटाकर बैग् छीनकर भागे बदमाश
बेहट कोतवाली क्षेत्र में गंदेवड़-रायपुर रोड पर शराब ठेके के पास चार नकाबपोश बदमाशों ने जनसेवा केंद्र संचालक दीपक कुमार सैनी से 10.10 लाख रुपये लूट लिए। दीपक मिर्जापुर थाना क्षेत्र के गांव मलकपुर निवासी हैं और रायपुर में जनसेवा केंद्र चलाते हैं। उन्होंने वहां एक कंपनी का एटीएम भी लगवा रखा है।

दीपक बेहट स्थित एसबीआई शाखा से नकदी निकालकर लौट रहे थे। बदमाशों ने बाइक कार के आगे लगाकर रास्ता रोका और झाड़ियों से पथराव कर कार का शीशा तोड़ दिया। इसके बाद कनपटी पर तमंचा सटाकर कैश से भरा बैग छीन लिया। बदमाश आलमपुर अमादपुर गांव के संपर्क मार्ग से फरार हो गए। पीड़ित ने डायल-112 पर कॉल करने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं हो सकी। एसपी देहात मयंक पाठक ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित से जानकारी ली।
 

सहारनपुर: फैक्ट्री के गार्ड रूम में मिला व्यक्ति का शव, फैक्टरी में करते थे चौकीदारी
सरसावा क्षेत्र के पिलखनी औद्योगिक क्षेत्र की एक फैक्ट्री के गार्ड रूम में शनिवार सुबह 55 वर्षीय ज्ञान चंद का शव मिला। वह गांव पिलखनी के निवासी थे और पिछले छह-सात साल से फैक्ट्री में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते थे।

सुबह सफाई कर्मचारी के गेट खटखटाने पर अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। दूसरे कर्मचारी ने गेट खोला तो ज्ञान चंद मृत अवस्था में मिले। सूचना पर पुलिस पहुंची ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। फॉरेंसिक टीम ने मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए। सीओ जितेंद्र कुमार सिंह के अनुसार, शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले। प्रथम दृष्टया तबीयत खराब होने से मौत की आशंका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद सही कारण का पता लगेगा। आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी चेक कराए जा रहे हैं।

शामली: अंकित बालियान हत्याकांड में कड़ी सुरक्षा के बीच कैराना लाए गए दो शूटर, कोर्ट में हुई पेशी
हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड में साजिश के आरोप में तिहाड़ जेल में बंद गोगी गैंग के शूटर योगेश टुंडा और दीपक को शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच कैराना स्थित मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया। शामली पुलिस ने दोनों को हत्याकांड में साजिश का आरोपी बनाने के लिए रिमांड की कार्रवाई कराई।

दोनों के नाम सामने आने के बाद शामली पुलिस ने उनके खिलाफ बी वारंट जारी कराए थे। दिल्ली की बंदी रक्षक पुलिस उन्हें तिहाड़ जेल से कैराना कचहरी लेकर पहुंची। सुरक्षा के लिए दिल्ली और स्थानीय पुलिस के जवान तैनात रहे। दोनों के साथ दिल्ली के आठ अधिवक्ता भी पहुंचे थे। बताया जाता है कि वर्ष 2023 में तिहाड़ जेल में टिल्लू ताजपुरिया की हत्या के मामले में भी योगेश टुंडा मुख्य आरोपी है।

गंगानगर में कार से टकराई बाइक, युवती घायल
 गंगानगर डिवाइडर रोड आईआईएमटी चौराहे पर गंगाधाम की ओर से आ रही स्विफ्ट कार चौराहे पर मवाना रोड की ओर मुड़ रही थी। तभी आईएआईएमटी की ओर से आए बुलेट बाइक सवार भाई बहन कार से टकरा गए। इससे युवती घायल हो गई। घटना के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना पर थाना पुलिस पहुंची और भीड़ को हटाया।  एसआई अमित वर्मा ने दोनों पक्षों पूछताछ की। मौके पर युवती के परिजन पहुंच गए। पुलिस कार को थाने ले आई। दोनों पक्षों ने गंगानगर थाने में तहरीर दी है।

भव्य दरबार सजाकर दुर्गा पूजा का शुभारंभ
हस्तिनापुर। कस्बे की बी ब्लॉक कॉलोनी में ग्रीन क्लब कमेटी के तत्वावधान में शनिवार को पांच दिवसीय दुर्गा पूजा का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर मंदिर में मां दुर्गा का भव्य दरबार सजाया गया। आकर्षक सजावट और धार्मिक वातावरण ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। पूजा के शुभारंभ के साथ ही माता के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह दिखाई दिया। कमेटी की ओर से पांच दिवसीय दुर्गा पूजा के दौरान धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed