फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   West UP Weather Today: colder days and night, no sunshine since 72 hours, relief possible from January

West UP Weather Today: दिन ठंडा, रात बर्फीली, 72 घंटे से कोल्ड डे कंडीशन, जानें कब से है राहत की संभावना

Sat, 06 Jan 2024 09:43 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 06 Jan 2024 09:43 AM IST
सार

Western Uttar Pradesh Weather Update Today: पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बढ़ती सर्दी के चलते तापमान में गिरावट आ रही है और दिन रात सर्द हो रही है। शुक्रवार का दिन इस  सीजन में दूसरी बार सबसे सर्द रहा है।

विज्ञापन
West UP Weather Today: colder days and night, no sunshine since 72 hours, relief possible from January
winter in UP - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

शुक्रवार का दिन कोल्ड डे कंडीशन के साथ गुजरा। सुबह के समय कोहरा और दिन में आसमान पर छाए बादलों ने दिनभर लोगों को ठंड में ठिठुरने को मजबूर कर दिया। दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज हुई। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो अभी दो दिन तक राहत के आसार नहीं है। 9 को हल्की बारिश के असार हैं। 10 जनवरी से ठंड में राहत के आसार हैं।

विज्ञापन


दिसंबर के बाद जनवरी माह में भी मौसम ठंडा बना हुआ है। ठंड लगातार नए रिकाॅर्ड बना रही है। सूरज के भी दर्शन नहीं हो रहे हैं। पिछले 72 घंटे से धूप नहीं दिखी। सुबह के समय कोहरा छाया रहा। दिनभर शीतलहर के चलते तमाम लोग घरों में दुबके रहे। दिन और रात का तापमान सामान्य से नीचे पहुंच गया। अधिकतम तापमान 13.4 डिग्री व न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। 

विज्ञापन

सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डाॅ. यूपी शाही का कहना है कि आगामी तीन दिन तक ठंड से राहत के आसार नहीं हैं। 9 जनवरी को बारिश होने की संभावना है। 10 जनवरी से दो से तीन डिग्री दिन रात के तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। इसके अलावा शुक्रवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स में कमी आई है। मेरठ का एक्यूआई 186 दर्ज किया गया।

सीजन में दूसरी बार सबसे सर्द रहा शुक्रवार
कृषि विवि के वैज्ञानिक डॅा. आरए ससेंगर का कहना है कि इस सीजन में दूसरी बार शुक्रवार का दिन सबसे सर्द रहा है। अभी भी कोल्ड डे कंडीशन बनी हुई है। न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे चल रहा है। दिन का तापमान 15 डिग्री से नीचे रहने पर ठंड का असर ज्यादा होता है।
 
ठंड में इन बातों का रखें ध्यान
ज्यादा जरूरी होेने पर ही घर से बाहर निकलें। दिन में कई बार गर्म पानी पीएं। शरीर को गर्म रखने के लिए चाय की जगह लैमन टी, ग्रीन टी या सूप पीएं। विटामिन सी का सेवन करें। हल्दी वाला गर्म दूध पीएं। रात में च्वनप्राश खाएं। इससे शरीर में गर्मी आती है और इम्यूनिटी भी मजबूती होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed