फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

West UP News Live: स्कूल जाते वक्त दसवीं की छात्रा से दुष्कर्म, महिला की लाश मिलने से फैली सनसनी

Wed, 03 Jan 2024 08:44 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 03 Jan 2024 08:44 PM IST
विज्ञापन
West UP News Live: Demand to register FIR against Minister-MLC, girl student assault while going to school
एसएसपी रोहित सिंह सजवाण - फोटो : Amar Ujala

लाइव अपडेट

08:37 PM, 03-Jan-2024
हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

मेरठ-बागपत हाईवे पर सिंघावली अहीर बिजलीघर के पास कार और बाइक की जोरदार भिड़ंत में बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। 

मेरठ-बागपत हाईवे पर सिंघावली अहीर बिजलीघर के समीप बुधवार की रात करीब सात बजे बागपत की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार कार से बाइक सवार युवक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। एक्सीडेंट होने के बाद हाईवे पर वाहनों का जाम लग गया, जिसको पुलिस कर्मियों ने खुलवाया। बालैनी थाना एसएसआई सागर सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान 33 वर्षीय नितिन पुत्र राकेश सिंह निवासी फतेहपुर पुट्ठी के रूप में हुई है।
06:47 PM, 03-Jan-2024

बिजनौर- दहेज उत्पीड़न में पति को दो साल का कारावास

बिजनौर में सिविल जज जूनियर डिवीजन एफटीसी महिला अपराध शिल्पा जैन ने दहेज उत्पीड़न का शिकार हुई महिला के पति संदीप को दहेज उत्पीड़न एवं दहेज मांगने का दोषी पाते हुए दो वर्ष के कारावास एवं सात हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है।

 

सहायक अभियोजन अधिकारी नितिन शर्मा के अनुसार गांव कांशीरामपुर निवासी रंजना का विवाह चार दिसंबर 2011 को संदीप निवासी मेडिकल काॅलोनी बिजनौर के साथ हुआ था। शादी में रंजना के परिजनों ने अपनी हैसियत से अधिक दान दहेज दिया था। शादी के बाद से ही रंजना के पति संदीप एवं अन्य परिजनों ने कम दहेज लाने का ताना देना शुरू कर दिया। रंजना का मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न करने लगे। वह मायके आ गई। पांच मार्च 2012 को रंजना का पति संदीप व अन्य परिजन उसके मायके आए और तीन लाख रुपये नकद पिता से लेकर उन्हें देने की मांग की। उन्होंने कहा कि तीन लाख मिलेंगे तभी तुझे लेकर जाएंगे। वह पांच मार्च 2012 से पिता के घर रह रही थी। अदालत ने इस मामले में पति संदीप को दहेज मांगने तथा दहेज के लिए प्रताड़ित करने का दोषी पाते हुए दो वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
06:10 PM, 03-Jan-2024
महिला की लाश मिलने से फैली सनसनी

मेरठ जनपद में भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव जेई के समीप लालपुर रोड पर ईंख के खेत में महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। वहीं, महिला के शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल महिला की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
03:57 PM, 03-Jan-2024

बिजनौर में सड़क हादसे में युवक की मौत

चांदपुर नूरपुर रोड पर गांव पीपलसाना में बाइक व वाहन की टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

मंगलवार की शाम स्याऊ सराय शेख हबीब निवासी करीब 25 वर्षीय मोहम्मद अजहरुद्दीन पुत्र सत्तार पहलवान बाइक द्वारा गांव पीपलसाना से चांदपुर आ रहा था। बताया जा रहा है कि जैसे ही वह पीपलसाना में रोड पर चढ़ा चांदपुर से नूरपुर की ओर आ रहे वाहन से टक्कर हो गई। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को एम्बुलेंस से सीएससी स्याऊ लाया गया। चिकित्सक ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। हायर सेंटर ले जाते समय युवक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के छोटी बच्ची व पत्नी है। मृतक पांच भाईयों में सबसे छोटा था। परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के दफीना कर दिया है।
01:10 PM, 03-Jan-2024
डीएम ने बुलाई ट्रांसपोर्टरों की बैठक
मुजफ्फरनगर में हिट एंड रन मामले में हड़ताल खत्म हो जाने के बाद परिवहन पटरी पर लौटने लगा है। डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने जिले के ट्रांसपोर्टरों की बैठक बुलाई और समस्या के विषय में जाना। लोकवाणी सभागार में शुरू हुई बैठक में ट्रांसपोर्टरों ने अपनी-अपनी समस्याएं रखी। पुलिस की चेकिंग का मुद्दा भी उठाया गया।
01:10 PM, 03-Jan-2024

भाजपा जिलाध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा, अपमान का आरोप

मुजफ्फरनगर भाजपा जिला महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष सुनीता मलिक ने  भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी पर अपमान करने का आरोप लगाया है। मलिक का कहना है कि जिलाध्यक्ष ने पीनना गांव के झगड़े के मामले में उन्हें थाने जाने से रोका, पूरी बात नहीं सुनी गई। 

मलिक ने कचहरी में पत्रकारों को बताया कि पीनना गांव के झगड़े में पहले उन्होंने केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान को कॉल की थी। वाल्मीकि समाज के दो सगे भाईयों के झगड़े का निस्तारण सामाजिक तरीके से कराने की मांग रखी। पुलिस ने एक पक्षीय कार्रवाई की। जिलाध्यक्ष को कॉल कर कहा कि मामला सामाजिक तरीके से निपटना चाहिए। आरोप है कि जिलाध्यक्ष ने बात सुनने के बजाए, उल्टे थाने जाने पर ही सवाल उठाए। मलिक ने धरने प्रदर्शन और भाजपा से इस्तीफे की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:38 AM, 03-Jan-2024

कक्षा आठ तक के सभी स्कूल छह जनवरी तक बंद

सर्दी और कोहरे को देखते हुए मंगलवार को मेरठ जिले के यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई, मदरसा और संस्कृत बोर्ड बोर्ड के सभी विद्यालयों में नर्सरी से आठवीं तक की कक्षाएं 6 जनवरी तक बंद रहेंगी। कक्षा 9 से 12 तक की कक्षाएं सुबह 9:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक संचालित की जाएंगी।

जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि इस संबंध में जिलाधिकारी की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं। जिसमें कहा गया है कि सभी बोर्ड के स्कूलों को आदेशों का कडाई से अनुपालन करना होगा। इस दौरान यदि कोई स्कूल खुला हुआ पाया जाता है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। 
10:48 AM, 03-Jan-2024
मेरठ में  गुरु गोविन्द सिंह की जयंती, मकर सक्रांति, लोहड़ी, गणतंत्र दिवस आदि को देखते हुए 29 फरवरी तक जिले में धारा-144 लागू रहेगी। जिलाधिकारी डीएम दीपक मीणा ने बताया कि कानून व्यवस्था बनाने के लिए सभी 32 थानों को निर्देश जारी कर दिए हैं। कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
09:21 AM, 03-Jan-2024

युवा संसद में भाग लेंगे अधिवक्ता
मेरठ कचहरी में वरिष्ठ अधिवक्ता व रालोद नेता सोहराब ग्यास ने जनसंपर्क कर युवा संसद में भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि सात जनवरी को बाईपास पर युवा संसद होगी। जिसमें रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी युवाओं से संवाद करेंगे। इसके लिए अधिवक्ताओं से संपर्क किया गया। अधिवक्ताओं के अलावा युवा प्रोफेसर, युवा छात्र, युवा अधिवक्ता, युवा डॉक्टर आदि भी भाग लेंगे।  

 

 
08:55 AM, 03-Jan-2024
मामला हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है जहां पर दसवीं की छात्रा स्कूल जा रही थी। गांव के ही एक युवक ने स्कूल छोड़ने की बात कह कर छात्रों को मोटरसाइकिल पर बैठाया और जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किया। मामले की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया पीड़ित  छात्रा के परिजनों ने थाने पर आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है।

नाबालिग छात्रा (17) क्षेत्र के गांव रठौरा खुर्द के स्थित राजकीय हाई स्कूल की छात्रा है। मंगलवार की सुबह को वह घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी गांव के बाहर गांव का ही एक युवक मोटरसाइकिल लेकर आया और छात्रा को स्कूल की ओर जाने की बात कह कर अपनी मोटरसाइकिल पर बैठक चल दिया। मोटरसाइकिल पर बैठी नाबालिग छात्रा को स्कूल की ओर ने ले जाकर जंगल की ओर ले गया जब छात्रा ने इसका विरोध किया तो वह उसे धमकी देने लगा। उसके बाद उसने जंगल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

पीड़ित छात्रा ने मामले की जानकारी परिजनों को दी इसके बाद खबर सुनते ही परिवार के लोगों के पैरों तले से जमीन खिसक गई और वह तुरंत मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना तुरंत थाना पुलिस को दी मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने नाबालिक युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। इस मामले में परिजनों ने गांव के ही राजकुमार उर्फ राजू पुत्र भोपाल के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर दिया।

पुलिस आरोपी की तलाश में लगी है। वहीं परिजनों ने बताया कि छात्र की हालत अभी चिंताजनक बनी हुई है। इस मामले में थाना प्रभारी विजय बहादुर ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ परिजनों की तहरीर पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया जा रहा है। वहीं छात्रा को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। उधर दिन दहाड़े दुष्कर्म की खबर क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। थाना पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed