फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Weekly penetration 12.60 lakhs and exhibition contract left for 30 lakhs

Meerut News: साप्ताहिक पैठ 12.60 लाख और प्रदर्शनी का ठेका 30 लाख में छूटा

Wed, 09 Aug 2023 02:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Wed, 09 Aug 2023 02:14 AM IST
विज्ञापन
Weekly penetration 12.60 lakhs and exhibition contract left for 30 lakhs
मवाना। नगर पालिका द्वारा साप्ताहिक पैठ व शहीद चंद्रभान प्रदर्शनी का ठेका छोड़े जाने के दौरान हंगामा होने का अंदेशा देखते हुए पुलिस बुला ली गई। पुलिस सुरक्षा में दोनों ठेके सर्वाधिक बोली बोलने वाले मैसर्स लक्ष्य कान्ट्रेक्टर्स के प्रो. सौरभ शर्मा को छोड़े गए।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद मवाना द्वारा नगर में लगने वाली शहीद चंद्रभान प्रदर्शनी व साप्ताहिक पैठ के ठेकों की नीलामी पालिका कार्यालय हाॅल में की गई। जिसमें पालिका अध्यक्ष अखिल कुमार कौशिक व अधिशासी अधिकारी राजीव कुमार, पालिका सभासदगण व बोलीदाताओं के साथ नीलामी का आयोजन किया गया। दोनों ठेकों की बोली में सौरभ कंसल, मै. लक्ष्य कंसट्रक्शन के प्रो. सौरभ शर्मा व अनुज राणा प्रो. केवी आर कन्सट्रक्शन द्वारा बोली लगाई गयी। साप्ताहिक पैठ के ठेके की नीलामी की गई। जिसमें मैसर्स लक्ष्य कान्ट्रेक्टर्स के प्रो. सौरभ शर्मा द्वारा 12 लाख 60 हजार रुपये की सर्वाेच्च बोली लगाई गई। इसके बाद शहीद चंद्रभान प्रदर्शनी के ठेके की नीलामी की गई। जिसमें मैसर्स लक्ष्य कान्ट्रेक्टर्स के प्रो. सौरभ शर्मा द्वारा 30 लाख रुपये की सर्वाेच्च बोली लगाई गई। दोनों ठेके मैसर्स लक्ष्य कान्ट्रेक्टर्स के प्रो. सौरभ शर्मा द्वारा लिए गए। वरिष्ठ लिपिक लाखन सिंह, राजस्व निरीक्षक मोहित कुमार आदि मौजूद रहे। वहीं ठेका छोडे जाने के दौरान हंगामे के अंदेशे को देखते हुए पुलिस बुला ली गई। जो नगर पालिका गेट पर तैनात रही तथा बाहरी किसी भी व्यक्ति को पालिका में प्रवेश नहीं करने दिया। ठे
विज्ञापन



ठेकेदारों ने जताई आपत्ति
मवाना। वहीं कई ठेकेदारों ने आज नगर पालिका में छोडे गए ठेकों पर आपत्ति जताते हुए सीएम पोर्टल व आला अधिकारियों से की शिकायत में वह लोग पालिका पहुंचे, लेकिन उनकी रसीद नहीं काटी गई। ईओ पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए अपने समक्ष ठेके छुडवाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी अखिलेश यादव सहित जिले के आला अधिकारियों तथा सीएम पोर्टल पर की गई शिकायत में संदीप कुमार, हिंदुस्तान एंटरप्राइजेज, सिंह एंटरप्राइजेज, सूरजपाल इलेक्ट्रिकल वर्क्स, कमला एंटरप्राइजेज आदि के नाम लिखे हैं। पोर्टल पर की गई शिकायत में अधिकारियों पर अपने रिश्तेदार राजनीतिक संरक्षण प्राप्त व्यक्ति को ठेका देने का आरोप लगाया गया है। नगर पालिका अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पालिका के ठेकों को उनके समक्ष छुड़वाए जाने की मांग की है।
नगर पालिका ईओ राजीव कुमार का कहना है कि आरोप निराधार है। जो व्यापारी रसीद कटाने पहुंचे थे उनकी रसीद काटी गई है। अभद्र व्यवहार किए जाने का आरोप झूठा है।


बता दें कि बीते वर्ष साप्ताहिक पैठ का ठेका 11 माह के लिए लगभग 19 लाख रुपये का छोड़ा गया था। जबकि इस वर्ष सात माह के लिए 12 लाख 60 हजार रुपये में छोड़ा गया है। शहीद चंद्रभान प्रदर्शनी का ठेका लगभग 20 दिन के लिए साढे बाइस लाख रुपये में छोड़ा गया था। इस बार पूरे माह के लिए 30 लाख रुपये में छोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed