फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Weekly market congestion is increasing risk of infection

साप्ताहिक बाजार में भीड़ बढ़ा रही संक्रमण का खतरा

Thu, 26 Nov 2020 01:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2020 01:32 AM IST
विज्ञापन
Weekly market congestion is increasing risk of infection
सरूरपुर/मवाना। कोरोना संक्रमण का खतरा मुख्यत: भीड़ वाले स्थानों पर ज्यादा है। इसलिए लॉकडाउन के दौरान साप्ताहिक बाजारों पर रोक लगाई थी। जिससे भीड़ एक जगह न जुट सके। संक्रमण से बचाने के लिए सोशल डिस्टेंस के पालन का नियम है। इसके बावजूद कस्बा हर्रा में साप्ताहिक पैठ में नियम कायदे ताक पर रख संक्रमण की चेन को बढ़ावा दिया जा रहा है।
विज्ञापन

कस्बा हर्रा में साप्ताहिक बाजार ऐसे सज रहा है जैसे लॉकडाउन से पहले लगता था। भीड़ के कारण ज्यादातर लोग खरीदारी के दौरान सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं कर रहे हैं। बुधवार को साप्ताहिक बाजार में ऐसा ही हाल रहा। साप्ताहिक बाजार पूरी तरह खुलने से भीड़ रही। पिछले कुछ सप्ताह से व्यापारी पैठ के स्थान पर बुधवार को दुकान लगाने लगे हैं जिस पर भारी भीड़ जुटने लगी है। लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे हैं। जिसे लेकर गत सप्ताह नगर पंचायत कर्मचारियों ने व्यापारियों को कार्रवाई के लिए चेताया था। व्यापारी पैठ के स्थान पर दुकान लगा रहे हैं जिससे खरीदारी के लिए भीड़ जुट रही है। कस्बे के लोगों का कहना है कि नगर पंचायत की ओर से केवल व्यापारियों को चेतावनी देकर औपचारिकता पूरी कर ली गई है। जिससे कस्बे में भीड़ जुटने को लेकर संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। लोगों ने मामले में अफसरों से हस्तक्षेप कर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही पैठ को तत्काल प्रभाव से बंद कराने की गुहार लगाई। उधर, इस बारे में चेयरपर्सन हुस्नो बेगम का कहना है कि नगर पंचायत की ओर से थाने में सूचना दी गई है। साथ ही एसडीएम सरधना को भी अवगत कराया है। पैठ लगाने वाले व्यापारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

गाइड लाइन की धज्जियां उड़ाती रही भीड़
मवाना क्षेत्र में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बावजूद बाजारों में गाइड लाइन की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। नगर बुधवार व रविवार को साप्ताहिक बंदी रहती थी। बुधवार को अंदर का बाजार तथा रविवार को मुख्य मार्ग का बाजार बंद रहता था। लॉकडाउन खत्म होने के बाद व्यापारी संगठनों ने एकमत होकर जिलाधिकारी के नाम पत्र देकर नगर के बाजार बुधवार को बंद रखे जाने की मांग की थी। इस पर जिलाधिकारी ने अनुमति दे दी थी। दशहरे से पहले बुधवार को बाजार खोले जाने तथा अधिकारियों द्वारा खुली दुकानों पर कार्रवाई किए जाने पर व्यापारियों ने हंगामा किया था। त्योहार पर बंदी नहीं लागू करने की अपील की थी। त्योहार संपन्न हो जाने तथा कोरोना संक्रमण द्वारा तेजी से पैर पसारने के बावजूद बुधवार को नगर के समस्त बाजार आम दिनों की भांति खुले रहे। यहां पर भीड़ गाइड लाइन की धज्जियां उड़ाती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना पॉजिटिव मिलने से दहशत
हस्तिनापुर। दीपावली के अवसर पर कस्बे के बाजारों में लगातार चार दिन तक काफी भीड़ रही। इस दौरान लोगों ने न तो मास्क लगाया और नही सामाजिक दूरी का पालन किया। वहीं, व्यापारियों ने भी नियमों की धज्जियां उड़ाईं। जिससे कस्बे के कई दुकानदारों के संक्रमित होने का खतरा बढ़ गया है। यहां बुधवार को एक दुकानदार और एक कर्मचारी समेत दो परिवार के लोग संक्रमित मिले। बुधवार को तीसरे दिन भी कोरोना पॉजिटिव निकलने से लोग दहशत में आ गए हैं। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की टीम को जल्द ही कस्बे के व्यापारियों की जांच करनी होगी जिससे समय रहते नियंत्रण किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed