फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Webinars for three hundred rupees, 50 thousand raised for PM fund

तीन सौ रुपये में वेबिनार, पीएम फंड के लिए जुटाए 50 हजार

Fri, 22 May 2020 01:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
Webinars for three hundred rupees, 50 thousand raised for PM fund
तीन सौ रुपये में वेबिनार, पीएम फंड के लिए जुटाए 50 हजार
विज्ञापन

मेरठ। कोरोना संक्रमण के चलते लॉकडाउन के दौरान नई राहें खुल रही हैं। एकतरफ जहां सेमिनार में लाखों रुपये खर्च होते हैं वहीं, वेबिनार निशुल्क हो रही हैं। सीसीएसयू के फिजिक्स विभाग की तरफ से आयोजित इंटरनेशनल वेबिनार आयोजन पर महज तीन सौ रुपये खर्च हुए। वहीं, इसके माध्यम से प्रधानमंत्री राहत कोष के लिए 50 हजार रुपये जुटाए। विश्वविद्यालय की यह पहल सराहनीय रही है।
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में भौतिक विज्ञान विभाग द्वारा बीती 15 व 16 मई को वर्तमान परिदृश्य में विज्ञान और प्रौद्योगिकी में अंत: विषय अनुसंधान की संभावना पर इंटरनेशनल वेबिनार कराई गई। वेबिनार में जहां कोरोना जैसी महामारी से कैसे जीता जाए, इसको लेकर मंथन हुआ वहीं वर्तमान में इसके लिए क्या-क्या शोध किए जा सकते हैं, इस पर विमर्श हुआ। वहीं, दूसरी तरफ इस महामारी से निपटने के लिए पीएम केयर फंड में 50 हजार रुपये से ज्यादा जमा हुए। वहीं, ग्रीन टेक्नोलॉजी पर आधारित वेबिनार पर महज तीन सौ रुपये खर्च हुए। दरअसल इसमें शामिल होने वाले प्रतिभागियों से कार्यक्रम संयोजक और भौतिक विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. बीरपाल सिंह एवं आयोजन सचिव प्रो. अनिल मलिक ने अपील की थी। वह इसमें निशुल्क भाग ले सकते हैं, लेकिन प्रत्येक प्रतिभागी कोरोना जैसी महामारी से बचाव के लिए योगदान दें। हर प्रतिभागी कम से कम 100 रुपये पीएम केयर फंड के लिए देकर उसकी रसीद लें। ऐसे में वेबिनार के माध्यम से 50 हजार रुपये का फंड पीएम राहत कोष में जमा किया जा चुका है। वेबिनार में यूके, स्लोवेनिया, जर्मनी, यूएसए एवं साउथ कोरिया समेत देश के करीब 12 से अधिक राज्यों के 500 से अधिक संस्थानों के 700 से ज्यादा लोगों ने प्रतिभाग किया। विश्वविद्यालय में पहली बार ग्रीन टेक्नोलॉजी पर आधारित अंतरराष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन किया गया। इसमें एक भी पेपर का इस्तेमाल नहीं किया गया।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी के भौतिक विज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रो. बीरपाल सिंह का कहना है कि वेबिनार के साथ ही हमने पहल करते हुए प्रतिभागियों से अपील की थी कि कोरोना महामारी में वेबिनार में भाग तो लें और देश के लिए कम से कम सौ रुपये का योगदान दें। वेबिनार से 50 हजार से ज्यादा रुपये पीएम केयर फंड में जमा हो चुके हैं, जिनकी रसीद हमारे पास आ चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed