फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Weather Update UP: Monsoon arrives, chances of rain for four days from today in West UP

मेरठ में जमकर बरसे बदरा: गर्मी से राहत, उमस बरकरार, वेस्ट यूपी में आज से चार दिन तक बारिश के आसार

Wed, 03 Jul 2024 03:20 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 03 Jul 2024 03:20 PM IST
सार

मेरठ में आज हुई जोरदार बारिश ने गर्मी से राहत दी है। हालांकि उमस बरकरार है। माैसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले चार दिन तक वेस्ट यूपी में अच्छी बारिश के आसार है।

विज्ञापन
Weather Update UP: Monsoon arrives, chances of rain for four days from today in West UP
मेरठ में बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मौसम बदल रहा है और उमस के चलते गर्मी का असर बना हुआ है। इस समय आसमान पर बादल हैं लेकिन बारिश कहीं-कहीं हो रही है। मंगलवार को मेरठ शहर में बारिश की फुहारें आईं, लेकिन देहात में बारिश कुछ स्थानों पर अच्छी हुई। इसी तरह बुधवार को भी मेरठ में कई स्थानों पर जोरदार बारिश हुई जबकि देहात समेत कई क्षेत्रों में बारिश नहीं हुई। 

विज्ञापन


बारिश होने से मौसम बदला है। अभी बारिश और उमस के बीच मौसम का मिजाज बदला हुआ है। दिन भर आसमान पर बादल रहे और उमस ने भी अपना रंग दिखाया। मौसम कार्यालय पर मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सपा विधायक का चिपको आंदोलन: पेड़ काटने के विराध में धरने पर बैठे अतुल प्रधान, लखनऊ तक पहुंचा मामला

विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डा. यूपी शाही का कहना है कि आगामी पांच दिन तक वेस्ट यूपी के लगभग सभी जिलों में मध्यम से अधिक बारिश के आसार बने हुए है। जून माह में जो 29 प्रतिशत बारिश कम हुई है, उसकी पूर्ति जुलाई माह में होने के आसार हैं।   

इस बार भीषण गर्मी के बीच प्री मानसून बारिश भी धोखा दे गई थी। बारिश कम होने के चलते गर्मी का असर ज्यादा रहा था। यहीं कारण रहा था कि इस बार जून माह में सामान्य से 29 प्रतिशत कम बारिश हुई। लेकिन जुलाई माह में ज्यादा होने की संभावना है। इस समय ला नीना छा गया है। जिस कारण से अच्छी बारिश के आसार बने हुए हैं। 

पिछले दो तीन वर्षो में बारिश का असर कम हुआ है। प्री मानसून बारिश गायब होने के चलते मौसम भी गर्म हो रहा है। इस बार प्री मानसून सीजन में बारिश न होने के कारण सामान्य से 29 प्रतिशत बारिश मेरठ में कम हुई है।

जून माह में 81 मिमी बारिश औसत होनी थी, लेकिन 51.3 मिमी दर्ज की गई। जबकि पिछले साल 2023 में 88.2 मिमी बारिश हुई थी, जो सामान्य से 8 प्रतिशत अधिक रही। जुलाई माह में बारिश 226 होनी चाहिए, लेकिन ला नीना के असर के चलते बारिश 10 प्रतिशत अधिक 250 मिमी तक हो सकती है। इस समय पूरे देश में ला नीना छा गया है। 

पिछले पांच सालों में जून में हुई बारिश 
 2024:    29 प्रतिशत कम 
 2023:    8 प्रतिशत अधिक 
 2022:   20 प्रतिशत कम 
 2021:    5 प्रतिशत कम 
 2020:    43 प्रतिशत कम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed