फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   SP MLA Atul Pradhan sat on a dharna against cutting of trees in Meerut, talks to Akhilesh

सपा विधायक का चिपको आंदोलन: पेड़ काटने के विराध में धरने पर बैठे अतुल प्रधान, लखनऊ तक पहुंचा मामला

Wed, 03 Jul 2024 02:23 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 03 Jul 2024 02:23 PM IST
सार

मेरठ में कांवड़ पटरी मार्ग निर्माण के लिए पेड़ों के कटान के मामले में सरधना विधायक अतुल प्रधान ने पेड़ों से चिपको आंदोलन शुरू कर दिया है। उन्होंने इस संबंध में सपा मुखिया अखिलेश यादव से भी बात की।

विज्ञापन
SP MLA Atul Pradhan sat on a dharna against cutting of trees in Meerut, talks to Akhilesh
पेड़ से चिपके विधायक अतुल प्रधान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में कांवड़ पटरी मार्ग पर गंगनहर किनारे पेड़ों के कटान के मामले में सपा विधायक ने पेड़ों से चिपको आंदोलन शुरू कर दिया है। वहीं वन विभाग पर सरधना विधायक अतुल प्रधान द्वारा लगाए गए आरोपों को डीएफओ राजेश कुमार ने बेबुनियाद बताया है। वहीं ये मामला लखनऊ तक पहुंच गया है। अतुल प्रधान ने सपा मुखिया अखिलेश यादव को भी इस मामले की जानकारी दी है।

विज्ञापन


डीएफओ ने मंगलवार को इस संबंध में एक वीडियो भी जारी की है, जिसमें उन्होंने कहा कि पेड़ों का कटान सड़क चौड़ीकरण योजना को लेकर किया जा रहा है। यह योजना मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजनाओं में शामिल है। अवैध रूप से किसी भी पेड़ का कटान नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: हाथरस हादसा: भाकियू अध्यक्ष का बड़ा बयान, बोले-ये प्रशासन की अनदेखी, राहुल गांधी को लेकर कही ये बात

विज्ञापन
विज्ञापन

SP MLA Atul Pradhan sat on a dharna against cutting of trees in Meerut, talks to Akhilesh
पेड़ से चिपके अतुल प्रधान व उनके समर्थक - फोटो : अमर उजाला

सपा विधायक अतुल प्रधान ने गंगनहर के किनारे पेड़ कटान के विरोध में पेड़ चिपको आंदोलन चला रखा है। उन्होंने कहा कि पेड़ों का कटान अवैध रूप से नियम विरुद्ध किया जा रहा है। पेड़ मेरठ में कट रहे हैं और लगेंगे कहीं ओर। 

विधायक अतुल प्रधान ने इस मामले में वन राज्यमंत्री केपी मलिक से बात की व सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव को पूरा मामला बताया है। आज वह इस मामले को लेकर कमिश्नर और मुख्य वन संरक्षक अधिकारी से मुलाकात करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed