Weather Update: ठंड के तेवर अभी नहीं पड़े ढीले, धूप खिली लेकिन शीतलहर ने ठिठुराया
मेरठ में सर्दी का सितम जारी है। गुरुवार को सुबह से ही शीतलहर ने लोगों को ठिठुरा दिया। धूप दिखाई दी लेकिन कोल्ड डे कंडीशन बनी हुई है। रात का तापमान भी लगातार गिरता जा रहा है। मौसम विशेषज्ञ अभी राहत की संभावना नहीं जता रहे हैं।
विस्तार
पश्चिमी यूपी में बुधवार का दिन भी कड़ाके की ठंड के बीच गुजरा। सुबह सूर्य देव ने दर्शन दिए और धूप भी लगभग दिनभर खिली रही, लेकिन शीतलहर ने लोगों को ठंड से कतई राहत नहीं दी। गुरुवार को सुबह से ही शीतलहर का प्रकोप रहा। धूप खिली लेकिन शीतलहर ने लोगों को ठिठुराया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अभी राहत की उम्मीद नहीं है। दिन में हल्की धूप से राहत मिल सकती है।
वेस्ट यूपी में ठंड के तेवर अभी ढीले नहीं हुए है। रात का तापमान गिरता जा रहा है। बुधवार को दिन के तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी हुई, लेकिन कोल्ड डे कंडीशन बनी रही। सुबह के समय शीतलहर का प्रकोप सबसे ज्यादा दिखाई दिया।
यह भी पढ़ें: Shamli News: ISI एजेंट कलीम का भाई तहसीम गिरफ्तार, फरार सदस्यों की तलाश जारी
बुधवार को एक्यूआई 197 दर्ज किया गया। शहर में गंगानगर सबसे प्रदूषित रहा। यहां एक्यूआी 238 दर्ज किया गया। जयभीमनगर में 163, पल्लवपुरम में 189, दिल्ली रोड में 199, बेगमपुल में 210 एक्यूआई दर्ज किया गया है।
कोहरे के चलते ट्रेनें लेट लोग निरस्त करा रहे टिकट
कोहरे के कारण ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है। ट्रेनों के दस-दस घंटे तक से देरी से चलने पर लोग अपना टिकट कैंसिल करा रहे हैं। रेलवे अधिकारियों के अनुसार रोजाना बीस से लेकर तीस हजार तक की टिकट वापस हो रहे है।
पिछले 15 दिनों से अधिकांश ट्रेनें एक से दस घंटे तक लेट चल रही हैं। जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मदुरै से चंडीगढ़ के बीच चलने वाली चंडीगढ़ सुपरफास्ट एक्सप्रेस, बांद्रा से हरिद्वार जाने वाली हरिद्वार एक्सप्रेस, कलिंग उत्कल एक्सप्रेस, स्वर्ण मंदिर एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक टर्मिनल सुपरफास्ट, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, शालीमार एक्सप्रेस आदि ट्रेन लगातार देरी से चल रही हैं।