{"_id":"63a80ed574b75c1eff5e0851","slug":"weather-news-western-up-some-relief-from-the-fog-body-shivering-due-to-cold-wave","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather news update Up: कोहरे से थोड़ी राहत, शीतलहर से कांपा तन, अभी और बढ़ेगा सर्दी का सितम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather news update Up: कोहरे से थोड़ी राहत, शीतलहर से कांपा तन, अभी और बढ़ेगा सर्दी का सितम
Sun, 25 Dec 2022 02:20 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 25 Dec 2022 02:20 PM IST
सार
सुबह और रात में घने कोहरे से भले ही थोड़ी राहत मिली है लेकिन कड़ाके की सर्दी से जनजीवन प्रभावित होने लगा है। कोहरे के साथ ही सर्दी का सितम अभी और बढ़ेगा।
विज्ञापन
फसल पर जमा पाला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोहरे ने शनिवार सुबह राहत दी, लेकिन शीतलहर से कंपकंपी छूट गई। दोपहर के समय धूप से कुछ राहत मिली। हालांकि शाम ढलते ही फिर से सर्दी का असर बढ़ गया। अधिकतम तापमान में 1.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 2.2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी के चलते मैदानी क्षेत्रों में हाड़ कंपा देने वाली ठंड जोर पकड़ती जा रही है। पिछले एक सप्ताह से ठंड में राहत नहीं है। लगातार बढ़ती ठंड से शहरवासी हलकान हैं। सुबह और रात में पड़ रहा कोहरा परेशान कर रहा है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें:Meerut News Live: हर तरफ क्रिसमस की धूम, जहरीली शराब ने ली दो की जान, मेरठ में फिर दिखा तेंदुआ
विज्ञापन
शुक्रवार की अपेक्षा शनिवार को कोहरे का असर सुबह के समय हल्का दिखाई दिया, जिस कारण से नौ बजे तक अच्छी धूप निकल गई। अधिकतम तापमान 19.3 डिग्री व रात का न्यूनतम 8.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
हवा से प्रदूषण में रहेगी राहत
ठंड का असर तेज चल रहा है, लेकिन हवा के चलने के साथ अभी वायु गुणवत्ता सूचकांक में राहत रहेगी। पिछले चार दिन से मेरठ का एक्यूआई 200 से नीचे चल रहा है, हालांकि शनिवार को मुजफ्फरनगर का सबसे ज्यादा रहा है। मेरठ का 156 और मुजफ्फरनगर का 328 और गाजियाबाद का 276 दर्ज किया गया है।