फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Meerut News Live: हर तरफ क्रिसमस की धूम, मेरठ में फिर दिखा तेंदुआ, बिजनौर में अगले तीन दिन बंद रहेंगे स्कूल

Sun, 25 Dec 2022 05:21 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 25 Dec 2022 05:21 PM IST
खास बातें

मेरठ में जहरीली शराब पीने से दो भाइयों की मौत हो गई। वहीं सिक्किम हादसे में शहीद हुए मुजफ्फरनगर के जवान का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव में कर दिया गया। आज क्रिसमस का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। मेरठ में फिर से तेंदुआ नजर आने से दहशत का माहौल है।

विज्ञापन
Meerut News Live: Mass gathered at funeral of martyr, leopard seen in Meerut, Christmas today
मेरठ में दिखा तेंदुुआ - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

05:17 PM, 25-Dec-2022

बिजनौर में अगले तीन दिन बंद रहेंगे आठवीं तक के स्कूल

शीतलहर के चलते बिजनौर में 28 दिसंबर तक एक से आठवीं तक के स्कूल बंद रहेंगे।
05:14 PM, 25-Dec-2022

सहारनपुर में सड़क हादसे में दो की मौत

बड़गांव में अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से साईकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी बाद में मौत हो गई। पुलिस मृतक की शिनाख्त कराने में जुटी है।

रविवार की सुबह बड़गांव -देवबंद मार्ग पर हिंडन नदी पुल के पास स्थित बेलड़ा पुलिया के बीच अज्ञात वाहन ने अज्ञात एक साइकिल सवार को टक्कर मारकर गंभीर घायल कर दिया। जिसकी उपचार के दौरान  मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त कराई। लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम पर भेजा है। बताया जा रहा है कि मृतक की साईकिल पर दूध व प्रसाद बंधा हुआ था।सम्भत मृतक साईकिल पर सवार होकर धूमगढ स्थित नागदेवता मंदिर में दूध व प्रसाद चढ़ाने जा रहा होगा। थाना प्रभारी प्रवेश कुमार का कहना है कि मृतक की पहचान नहीं हो सकी उसके बाद शव को पीएम के लिए भेजा है।

देवबंद मेें सहारनपुर-मुजफ्फरनगर हाइवे और बरला-गोपाली मार्ग पर हुए हादसों में पोस्टमैन सहित दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक युवती घायल हुई है। हाइवे पर  कार की टक्कर से बाइक सवार साखन निवासी पोस्टमैन दिनेश त्यागी की मौत हो गई। साथ मे बैठी भतीजी मोनी गंभीर रूप से घायल हो गई। बरला गोपाली मार्ग पर कोहरे के कारण एक बाइक विद्युत पोल से टकरा गई। जिसमें खजूरी निवासी जयकिशन की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमैन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। जबकि घायल युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
05:12 PM, 25-Dec-2022
पथ संचलन - फोटो : Amar ujala
आरएसएस की ओर से वीर फतेह सिंह बाल पथ संचलन में राष्ट्र सेवा संकल्प के साथ विद्यार्थियों ने भाग लिया। पथ संचलन से पूर्व एमडीएस में आरएसएस के बाल सेवकों को वीर फतेह सिंह के त्याग और बलिदान से अवगत कराया गया। 

आरएसएस के जिला बौधिक प्रमुख यशपाल सिंह, नगर संघचालक विपिन महिंद्रा, सह संघचालक हेमंत कुमार, नगर कार्यवाह अंशुल मेहरा के नेतृत्व में एसडीएस इंटर कॉलेज से वीर फतेह सिंह बाल पथ संचलन का शुभांरभ हुआ। पथ संचलन से पूर्व जिला बौधिक प्रमुख ने पथ संचलन में भाग ले रहे बाल सेवकों को आरएसएस और वीर फतेह सिंह के राष्ट्र के प्रति समर्पित भाव से अवगत कराया। कक्षा तीन से आठ तक के विभिन्न परिवारों के लगभग 300 से अधिक विद्यार्थियों ने पथ संचलन में भाग लिया। 

एमडीएस इंटर कॉलेज से आरंभ होकर पथ संचलन मुक्तेश्वर महादेव तथा नगर के विभिन्न मार्गों से होता हुआ एमडीएस इंटर कॉलेज पहुंचकर संपन्न हुआ।
03:46 PM, 25-Dec-2022

गंगा में डूबे यूट्यूबर सुनील का नहीं लगा सुराग, परिजनों को बेटे के लौटने की आस

मेरठ में गंगानगर थाना क्षेत्र के मीनाक्षीपुरम निवासी सुनील ऋषिकेश के तपोवन क्षेत्र में गंगा में नहाते समय भंवर में डूब गया। इसके बाद दोस्त ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। स्थानीय पुलिस व एसडीआरएफ की टीम ने युवक की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। 

कसेरूखेड़ा के पूर्व पार्षद एवं कांग्रेस कार्यकर्ता सुशील सैनी परिवार के साथ मीनाक्षीपुरम में रहते हैं। उनका छोटा भाई सुनील सैनी (25) पुत्र स्वर्गीय सुरेश सैनी ऋषिकेश में रहकर फ्रीलांस फोटोग्राफी करता है। 

परिजनों के मुताबिक, वह इन दिनों ऋषिकेश में योगा के फोटो शूट प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। बुधवार को वह अपने दोस्त के साथ मुनि की रेती थाना क्षेत्र के तपोवन में साईं घाट पर नहाने गया था। तैरते समय वह भंवर में फंस गया। जिससे वह डूबने लगा। दोस्त ने शोर मचाया तो आसपास के लोग पहुंचे, लेकिन तब तक वह लापता हो गया।  



आईआईएमटी यूनिवर्सिटी से किया है एमजेएमसी
सुनील ने आईआईएमटी यूनिवर्सिटी से बीजेएमसी व एमजेएमसी की पढ़ाई की है। वह 2022 में ही पासआउट हुआ है। इंटरमीडिएट माना इंटर कॉलेज कसेरूखेड़ा से किया है। परिजनों के मुताबिक, सुनील का सर्वाईवल नील के नाम से यू-ट्यूब चैनल है। परिजनों के मुताबिक, वह नेट की तैयारी में लगा हुआ था।
03:11 PM, 25-Dec-2022

सामूहिक विवाह समारोह में खुशी से झूमी दुल्हनें

सामूहिक विवाह - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के जागृति विहार स्थित आदर्श पैलेस में निर्धन कन्या सेवा समिति द्वारा सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। विवाह के दौरान खुशी में दूल्हे और दुल्हनें भी झूम उठीं।
03:08 PM, 25-Dec-2022

पाकिस्तान के नंबर से कॉल पर युवक को मिल रहीं धमकी

अंकित सिंह - फोटो : अमर उजाला
कंकरखेड़ा के ड्रीम सिटी निवासी अंकित सिंह ने बताया कि वह हापुर में पशुपालन विभाग में कनिष्ठ सहायक के पद पर तैनात हैं। लगभग एक हफ्ता पूर्व उन्होंने ऑनलाइन एप से एक लोन लिया था। उन्होंने 2 दिन पूर्व लोन के पैसे वापस कर दिए थे। मगर उनके नंबर पर लगातार पाकिस्तान के नंबर से कॉल करके परेशान किया जा रहा है। वही उनके फोटो को एक वीडियो से जोड़कर वायरल करने की धमकी दी जा रही है। पीड़ित ने थाने पहुंचकर अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:44 PM, 25-Dec-2022

मेरठ केंट क्षेत्र में सीसीटवी में दिखा तेंदुआ

मेरठ में दिखा तेंदुआ - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में एक बार फिर से लोगों में तेंदुए की दहशत है। शनिवार देर रात आरवीसी सेंटर में तेंदुआ विचरण करता दिखाई दिया है। बता दें कि आरवीसी सेंटर में सेना के श्वानों को प्रशिक्षण दिया जाता है। ऐसे में तेंदुआ परिसर के अंदर दिखाई दिया है। इससे दहशत का माहौल है। अभी कुछ दिन पहले ही तेंदुआ टीपीनगर क्षेत्र में दिखाई दिया था। हालांकि काफी तलाश के बाद भी तेंदुए का कोई सुराग नहीं लगा था।
01:16 PM, 25-Dec-2022

मेरठ में अधिकारियों ने किया जिला जेल का निरीक्षण

निरीक्षण करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
रविवार को जिला जज, जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ द्वारा जिला करागार का निरीक्षण किया गया किया। निरीक्षण  के दौरान महिला व पुरुष बंदियों से वार्तालाप कर समस्याओं की जानकारी की गई और समस्या के निराकरण के लिए संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिला कारागार में स्थित भोजनालय, बैरक, अस्पताल का भी निरीक्षण किया गया है। कैदियों को सर्दी से बचने के लिए कंबल का वितरण किया गया है।
12:23 PM, 25-Dec-2022

बिजनौर में सुबह से ही चर्च पर रही भीड़

बिजनौर में क्रिसमस - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में भी हर तरफ क्रिसमस की धूम नजर आ रही है। राजा का ताजपुर में क्रिसमस डे बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया | प्रात: 8:30 बजे से 10 बजे तक फादर टाईमस ने गिरजाघर में प्रार्थना सभा की और सभी को प्रभु ईसा मसीह का संदेश देते हुए उनके बताये रास्तो पर चलने का आह्णवान किया | प्रार्थना सभा के दौरानम बड़ी संख्या में ईसाई मिशन के लोगो ने भाग लिया और एक दूसरे को क्रिसमस डे की गले लगकर शुभकामनाएं दीं।
 
गिरजाघर के अंदर एक ओर बडे़ ही सुन्दर ढंग से सजाई गई झोपड़ी में मरियम व प्रभु ईशू के लोगों ने दर्शन किए। वेस्ट यूपी में कड़ाके की ठंड पड़ रही है ऐसे ठंड के मौसम में प्रात: से ही बड़ी दूर दराज से लोग गिरजाघर की सुंदरता देखने गिरजाघर पहुंचे। सुबह से ही गिरजाघर पर काफी भीड़ बढ़ रही। भीड को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने इस बार गिरजाघर के पास कृपाओं की माता हाईस्कूल के प्रांगण में मेले की व्यवस्था की है | सुरक्षा की दृष्टि से थाना नूरपुर स्योहारा शिवाला कला हीमपुर व एक बटालियन पीएसी भी तैनात की गई है | 
12:22 PM, 25-Dec-2022

बागपत में क्रिसमस पर गिरजाघरों में हुई विशेष प्रार्थनाएं

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में क्रिसमस का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। बडौत में रविवार को क्रिसमस का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया गया। शनिवार की रात जैसे ही घड़ी की तीनों सुइयां 12 पर पहुंची, गिरजाघरों में विशेष पूजा प्रार्थनाएं शुरू हो गई। नगर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में स्कूलों व अन्य संस्थाओं में विविध कार्यक्रम हुए। जिसमें सांता क्लाज तथा क्रिसमस ट्री आकर्षण का केंद्र रहे।

प्रभु यीशु का जन्मदिवस क्रिसमस डे के रूप में मनाया जाता है। इसी क्रम में चर्च और घरों को रंग-बिरंगी झालरों से सजाया गया है। रविवार को चर्च में बड़ी तादात में लोग एकत्र हुए। केक काटकर प्रभु यीशु को याद किया और एक दूसरे को केक खिलाकर क्रिसमस की बधाइयां दीं। गिरिजाघर व अन्य स्थानों पर प्रभु यीशु के जन्म को दर्शाती झांकियां भी सजाई गई थीं। बच्चों सहित महिलाओं और बड़े बुजुर्गो का उत्साह के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए। रंग-बिरंगे कपड़ों में लोगों ने प्रभु क्रिसमस का जश्न मनाया। वहीं कोताना रोड स्थित सेंट थॉमस चर्च व घासमंडी के बेपटिस्ट चर्च में समाज के सैकड़ों लोग प्रार्थना सभा में शामिल हुए।

चर्च में क्रिसमस का जश्न मनाने के व्यापक तैयारी की गई थी। रंग बिरंगी रोशनी, झडे, चरनी और क्रिसमस ट्री को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। चर्च में कैरोल गीत गूंजे। पूरे दिन लोगों को क्रिसमस की बधाइयां देते देखा गया। यही नहीं ईसाई समुदाय के लोगों ने अपने संबंधियों व मित्रों को फोन पर भी क्रिसमस की बधाई दी। वहीं त्योहार को लेकर चर्च और स्कूलों में सजी लाइटें मनमोह रही थीं। देर शाम तक चर्च परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। प्रभु यीशु के जन्मदिवस पर बच्चों व युवतियों ने कैंडिल जलाई। वहीं सेंट फ्रांसिस, क्रिस्तु ज्योति कॉन्वेंट स्कूल में भी क्रिसमस डे पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। स्कूलों में सजे क्रिसमस ट्री और सांता क्लाज के वेश में बच्चों ने सभी का मन मोहा।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed