{"_id":"612f20b58ebc3eb62579d99a","slug":"weather-news-up-temperature-dropped-due-to-rain-in-western-up-chance-to-rain-for-the-next-four-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather update: पश्चिमी यूपी में रिमझिम बारिश से गिरा तापमान, अगले चार दिन ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather update: पश्चिमी यूपी में रिमझिम बारिश से गिरा तापमान, अगले चार दिन ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज
Wed, 01 Sep 2021 12:11 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 01 Sep 2021 12:11 PM IST
सार
बुधवार को सुबह से ही आसमान पर बादल छाए रहे और दोपहर तक रिमझिम बारिश हुई। इससे तापमान में कमी आई और मौसम खुशनुमा हो गया। मौसम विशेषज्ञ डॉ. यूपी शाही का कहना है कि अभी चार सितंबर तक मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा।
विज्ञापन
बारिश
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पश्मिची यूपी में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। सोमवार रात से शुरू हुई बारिश मंगलवार को भी दिन भर जारी रही। वहीं बुधवार को भी सुबह से ही आसमान पर बादल छाए रहे। बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया और तापमान में तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन
पश्चिमी यूपी में बुधवार को सभी जिलों में रिमझिम बारिश ने मौसम खुशनुमा कर दिया। मेरठ, बागपत व बिजनौर समेत सभी जिलों में बारिश हुई। बारिश से जहां लोगों गर्मी से राहत मिली है, वहीं किसानों की फसलों के लिए भी बारिश लाभदायक साबित होगी। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अभी तीन से चार दिन तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा।
विज्ञापन
बता दें कि मेरठ समेत कई जिलों में पिछले दिनों से मौसम में उतार-चढ़ाव बना हुआ था। सोमवार को आसमान पर पूरा दिन बादल छाए रहे, लेकिन बरसात नहीं हुई। सोमवार देर रात मौसम ने करवट बदली और झमाझम बारिश हुई।
विज्ञापन
मंगलवार को सुबह से ही आसमान पर बादल छाए रहे और दिन भर रिमझिम बारिश हुई। इससे तापमान में कमी आई और मौसम खुशनुमा हो गया। बुधवार को भी सुबह से ही बारिश हो रही है।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. यूपी शाही का कहना है कि अभी चार सितंबर तक मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा। अधिकतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।