{"_id":"61d2a57606e444779c2fc174","slug":"weather-news-up-sunny-during-the-day-winter-in-the-night-pollution-increased-again-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather News UP: दिन में धूप रात में सर्दी, मेरठ में फिर बढ़ा प्रदूषण, अगले कुछ दिन ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather News UP: दिन में धूप रात में सर्दी, मेरठ में फिर बढ़ा प्रदूषण, अगले कुछ दिन ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज
Mon, 03 Jan 2022 12:57 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 03 Jan 2022 12:57 PM IST
सार
सुबह-शाम मौसम सर्द बना हुआ है। रात के तापमान में भी गिरावट आ रही है। रात का तापमान सामान्य से नीचे चलने के कारण मौसम ठंडा बना है। सुबह के समय हल्की धुंध रही।
विज्ञापन
weather Meerut
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हवा की गति धीमी होने से मेरठ का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) बढ़ गया। रविवार को एक्यूआई 355 रिकॉर्ड किया गया। वहीं दिन में धूप से राहत मिली, लेकिन शाम के समय ठंड का असर बढ़ गया। पांच जनवरी से मौसम बिगड़ने की आशंका है।
विज्ञापन
सुबह-शाम मौसम सर्द बना हुआ है। रात के तापमान में भी गिरावट आ रही है। रात का तापमान सामान्य से नीचे चलने के कारण मौसम ठंडा बना है। सुबह के समय हल्की धुंध रही। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 22.4 डिग्री व न्यूनतम 4.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: ऐतिहासिक रैली: 43 मिनट का रहा पीएम मोदी का भाषण, प्रधानमंत्री ने 15 बार वंदे मातरम् के उद्घोष से भरा जोश
विज्ञापन
एक दिन पहले की अपेक्षा दिन के तापमान में .6 डिग्री व रात के तापमान में .7 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि जम्मू कश्मीर के ऊपरी हिस्से में 3 जनवरी व 7 जनवरी को दोबारा सक्रिय हो रहे पश्चिमी पश्चिमी विक्षोभ के कारण जम्मू कश्मीर, हिमाचल व उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बर्फबारी होगी।
5 से 7 जनवरी व 9 जनवरी को पंजाब हरियाणा, दिल्ली व पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई क्षेत्रों में गरज साथ हल्के से मध्यम बारिश का अनुमान है। भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि सोमवार को सुबह के समय कोहरा रहेगा। मंगलवार को आसमान पर हल्के बादल छाने के आसार हैं।