फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Weather news today, Rain in Meerut increase humidity

मौसम का मिजाज: पश्चिमी यूपी में बरसे बदरा, भीषण गर्मी से थोड़ी राहत लेकिन उमस बढ़ी

Thu, 04 Jul 2019 12:02 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 04 Jul 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
Weather news today, Rain in Meerut increase humidity
आसमान में छाए बादल - फोटो : अमर उजाला

भयंकर गर्मी से बुधवार सुबह मेरठवासियों को थोड़ी राहत का एहसास हुआ। पश्चिमी यूपी में सुबह से ही बादल छाए रहे और विभिन्न इलाकों में हल्की बूंदाबांदी तो कहीं तेज बारिश हुई। वहीं हल्की-फुल्की बारिश से मौसम में उमस बढ़ गई है। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो इस बार मेरठ व बागपत जिले में मानसून कमजोर रहेगा। 

विज्ञापन


जुलाई शुरू हो चुका है, लेकिन अब तक भी मानसून न आने से गर्मी चरम पर है। दिनभर उमस के कारण लोग पसीना-पसीना हो रहे हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि वेस्ट यूपी में आगामी 4 जुलाई से 7 जुलाई के बीच मानसून आने के आसार हैं, लेकिन बुधवार सुबह अचानक बरसे बादलों ने जहां लोगों को राहत दी वहीं तापमान में गिरावट भी आई। हालांकि कई स्थानों पर बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई।

विज्ञापन

मंगलवार को भी अधिकतम तापमान में एक डिग्री की कमी दर्ज की गई, लेकिन उमस के कारण लोग परेशान नजर आए। मंगलवार को अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 28.7 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि अधिकतम आद्रता 65 व न्यूनतम आद्रता 54 दर्ज की गई। हवा की अधिकतम रफ्तार 8 किमी प्रति घंटा व न्यूनतम 4 किमी प्रतिघंटा रही। 

फसलों के लिए ठीक नहीं है यह मौसम
कृषि वैज्ञानिकों की मानें तो धान की बुआई का समय आ गया है और गर्मी का असर कम नहीं हो रहा है। बासमती निर्यात विकास प्रतिष्ठान के प्रभारी व प्रधान वैज्ञानिक डॉ. रितेश शर्मा का कहना है कि इस समय फसलों के लिए बारिश बहुत जरुरी है। बारिश न होने के कारण धान की बुवाई और पौध भी  प्रभावित होगी। 

4-5 जुलाई को आंधी के साथ 2 से 4 एमएम बारिश हो सकती है। मानसून धीमी गति से मैदानी क्षेत्र से पहाड़ी क्षेत्र की ओर बढ़ रहा है। 7-8 जुलाई तक बारिश होने की संभाना है। - डॉ. एन सुभाष, मौसम वैज्ञानिक, आईआईएफएसआर 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed