फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Weather News: heavy rain affected life in Western UP, cold waves increased

मौसम के तल्ख तेवर: पांचवें दिन भी सूरज के नहीं हुए दर्शन, भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, ठंड से कांपे लोग

Sat, 08 Jan 2022 02:38 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 08 Jan 2022 02:38 PM IST
सार

पश्चिमी यूपी में शुक्रवार देर रात तीन बजे के बाद शुरू हुई बारिश शनिवार दोपहर तक जारी रही। पांचवें दिन भी सूरज के दर्शन नहीं हुए। वहीं भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। सुबह आठ बजे तक 26 मििलीमीटर बारिश हुई 

विज्ञापन
Weather News: heavy rain affected life in Western UP, cold waves increased
बारिश से जलभराव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ समेत वेस्ट यूपी में देर रात शुरू हुई बारिश शनिवार दोपहर तक भी जारी रही। झमाझम बारिश से जहां ठंड में इजाफा हुआ, वही जनजीवन प्रभावित दिखा। जलभराव के साथ बिजली की आंख मिचौनी का भी खेल दिनभर चलता रहा। मौसम विशेषज्ञों की माने तो शनिवार को रिकॉर्ड तोड़ बारिश दर्ज की गई। रविवार को भी आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। सोमवार से मौसम में परिवर्तन नजर आएगा।
विज्ञापन


पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 5 जनवरी को मौसम में बदलाव देखने को मिला था। तभी से लगातार आसमान में बादल छाए हुए थे। जिस, कारण मेरठ समेत वेस्ट यूपी में लगातार  बारिश का सिलसिला जारी है। शुक्रवार देर रात तीन बजे के बाद शुरू हुई बारिश शनिवार दोपहर तक जारी रही। झमाझम बारिश के साथ हवाएं चलने से ठंड का प्रकोप बढ़ा। जिस, कारण जनजीवन प्रभावित रहा।
विज्ञापन


बाजारों में सुबह से ही सन्नाटा पसरा रहा, लोग घरों में कैद नजर आए। मौसम में आए इस बदलाव के कारण दिन व रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। साथ ही मेरठ के एयर क्वालिटी इंडेक्स में भी सुधार दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 यह भी पढ़ें : चुनाव 2022 : सपा-रालोद के बीच पश्चिमी यूपी की इस महत्वपूर्ण सीट पर खींचतान, जयंत का दावा माना जा रहा मजबूत

शनिवार को रिकॉर्ड बारिश दर्ज की गई। अभी तक मेरठ में 6.9 एमएम बारिश दर्ज की गई थी। शनिवार को सुबह 8:30 बजे तक 26 मिमी बारिश दर्ज हुई।  मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि रविवार को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। कहीं-कहीं बूंदाबांदी के आसार हैं। सोमवार से मौसम में परिवर्तन देखने को मिलेगा।

खड़ी फसलों को फायदा, गन्ने की छिलाई हुई प्रभावित
बारिश होने से खेतों में खड़ी फसलों को लाभ पहुंचा है। यह बारिश खेतों में खड़ी फसलों के लिए वरदान बनकर बरसी है। वही, इस बारिश के होने से गन्ने की छिलाई प्रभावित होने के साथ-साथ गेहूं की बुवाई भी प्रभावित हुई है। बारिश होने से खेतों में पानी भर जाने के कारण किसानों को गेहूं की बुवाई व गन्ने की छिलाई के लिए इंतजार करना पड़ेगा।

जलभराव बनी समस्या
शुक्रवार देर रात से शुरू हुई बारिश शनिवार दोपहर तक होती रही। जिस कारण रुड़की रोड समेत पल्लवपुरम फेज वन, पल्लवपुरम फेज दो की विभिन्न कॉलोनियों में जलभराव की समस्या से लोगों को जूझना पड़ा। रुड़की रोड पर रैपिड रेल का कार्य होने के कारण पहले से ही जाम की स्थिति बनी रहती है। वही बारिश होने के कारण जलभराव होने से वाहनों को धीमी गति से निकलना पड़ा। जिस कारण जाम की स्थिति बनी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed